फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Woman lawyer arrested in Himachal in Chitta smuggling case 25 women on police radar

Himachal Pradesh: हिमाचल में चिट्टा तस्करी के मामले में महिला वकील गिरफ्तार, 25 महिलाएं पुलिस के निशाने पर

Thu, 20 Feb 2025 03:20 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 20 Feb 2025 03:20 PM IST
सार

बुधवार को हिमाचल पुलिस ने एक महिला वकील को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक इसके अलावा करीब 25 महिलाएं पुलिस के रडार पर हैं। 

विज्ञापन
Woman lawyer arrested in Himachal in Chitta smuggling case 25 women on police radar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर संदीप शाह गिरोह के मामले में पुलिस ने तहसील वेलफेयर अधिकारी के बाद एक महिला वकील को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी अवंतिका को बुधवार को पुलिस ने शोघी बैरियर से पकड़ा है। इस संबंध में उसके परिजनों को सूचित कर दिया है।

विज्ञापन


25 महिलाएं पुलिस के रडार पर
पुलिस ने संदीप शाह के साथ बैंक खातों के लेनदेन के मिले सुबूतों के आधार पर यह कार्रवाई की है। इस मामले में अभी तक पुलिस तीन महिलाओं की गिरफ्तारी कर चुकी है। पुलिस के मुताबिक इसके अलावा करीब 25 महिलाएं पुलिस के रडार पर हैं। पुलिस का दावा है कि अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर संदीप शाह गिरोह में बड़ी संख्या में महिलाएं नशा तस्करी के मामले में संलिप्त पाई गई हैं। अब पुलिस इनके खिलाफ तथ्यों को जुटाने के बाद गिरफ्तारी की प्रक्रिया को पूरी कर रही है।

विज्ञापन

पैसा कमाने के लालच में चिट्टे की तस्करी
इस मामले में एक पुलिस कर्मी को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। इससे पता चलता है कि शाह गिरोह ने जिले में हर वर्ग के युवाओं को नशे के दलदल में फंसाया था। इसमें कोई नशे की लत का शिकार होकर नशा तस्करी से जुड़ गया तो कोई पैसा कमाने के लालच में चिट्टे की तस्करी कर रहा था। जिला पुलिस अभी तक इस मामले में 36 लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है। पुलिस शाह से जुड़े बैंक खातों की जांच में अभी तक 5 करोड़ रुपये के लेनदेन की जानकारी जुटा चुकी है जबकि अभी कई बेनामी खातों की जांच जारी है।

संदीप शाह गिरोह के मामले में बड़ी संख्या में महिलाओं की तस्करी में संलिप्तता सामने आई है। पुलिस ने अभी तक तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर चुकी है और 25 और महिलाएं पुलिस के रडार पर हैं। पुलिस ने इस मामले में बुधवार को भी एक महिला वकील को गिरफ्तार किया है। हम अपनी युवा पीढ़ी को ऐसे बर्बाद नहीं होने देंगे। पुलिस का साफ संदेश है, जो नशा फैलाएगा, जेल में जाएगा- संजीव कुमार गांधी, एसपी शिमला

36 लोगों की गिरफ्तारी 
शहर में चलने वाले नशा तस्करी के गिरोह में महिलाओं की भी बड़े पैमाने पर संलिप्तता पाई गई है। अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर संदीप शाह गिरोह की जांच में इसको लेकर अहम सुबूत पुलिस के हाथ चढ़े हैं। पुलिस ने इस गिरोह के 36 लोगों की गिरफ्तारी की है। इसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। संदीप शाह के साथ बैंक खातों और डिजिटल तथ्यों के आधार पर पुलिस ने 25 महिलाओं की पहचान की है, जिनकी नशा तस्करी में बड़े स्तर पर संलिप्तता सामने आई है। पुलिस अब इन महिलाओं की गिरफ्तारी के लिए पर्याप्त सुबूत जुटा रहा है। बुधवार को इसी तरह के मामले में पुलिस ने ढली की रहने वाली अंवतिका को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed