फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   virbhadra singh warns some party leaders to create rumors

'कुछ कांग्रेसी कर रहे हैं सरकार गिरने का दुष्प्रचार'

Wed, 16 Jan 2013 09:55 AM IST
शिमला/ब्यूरो
शिमला/ब्यूरो Updated Wed, 16 Jan 2013 09:55 AM IST
विज्ञापन
virbhadra singh warns some party leaders to create rumors

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि कांग्रेस के ही कुछ नेता इस तरह का दुष्प्रचार करने में जुटे हैं कि यह सरकार केवल दो-तीन महीने ही चलने वाली है। वे इसे अस्थिर करार दे रहे हैं। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी हरकतों से वे ‘वीरभद्र सिंह’ का नुकसान नहीं, बल्कि कांग्रेस पार्टी को खोखला कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि बहुमत वाली यह कांग्रेस सरकार पांच साल का कार्यकाल निर्विघ्न पूरा करेगी।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में चारों सीटों पर जीत जरूरी  
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह मंगलवार को राजधानी के राजीव भवन में पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कार्यभार संभालने के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रचार के लिए थोड़े दिन और मिलते तो हिमाचल में कांग्रेस 40 से 42 सीटों पर विजयी हो सकती थी। कुछ प्रत्याशी बहुत कम मार्जन से हारे हैं। यहां तक कि कुछ 24 वोटों से तो कुछ 400 या इसके आसपास वोटों से ही हारे हैं। उन्होंने कहा कि अभी मंडी हलके में लोकसभा उपचुनाव होना है। फिर 2014 में लोकसभा के आम चुनाव होंगे। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए हिमाचल में चारों सीटों पर जीत हासिल करना जरूरी है।  
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू को बधाई दी और कहा कि एक-एक कार्यकर्ता से लेकर हर स्तर तक कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कार्य करना जरूरी है। पार्टी संगठन में हर इकाई के चुनाव ईमानदारी से कराए जाने चाहिए। ऐसा नहीं होना चाहिए कि इलेक्शन पूर्व दिशा में हों और इसके नतीजे पश्चिम दिशा में निकाले जाएं। सवा सौ साल पुरानी कांग्रेस में शुरू से ही स्वतंत्र रूप से चुनाव होते आए हैं। मतदान ही चुनाव नहीं होते। 99 फीसदी मामलों में आम सहमति बनाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडित सुखराम का उदाहरण दिया
वीरभद्र सिंह ने उदाहरण देते हुए कहा कि 1970 में मंडी में चुनाव के लिए वह डीआरओ बनाए गए तो यहां पंडित सुखराम और स्वतंत्रता सेनानी पदमनाभ में चुनाव था। पंडित जी एक वोट से जीते और दोनों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाए। इसी भाईचारे के साथ संगठनात्मक चुनाव करवाए जाने चाहिए। गलत हथकंडों से हमेशा पार्टी ही खोखली बनेगी।


नहीं था कोई गॉड फादर
वीरभद्र सिंह ने कहा कि राजनीति में मेरा कोई गॉडफादर नहीं था। चुनाव और मेहनत से ही वह आगे बढ़ते गए। इसके लिए लगातार जड़ें मजबूत करते रहे। उन्होंने कहा कि पार्टी में नए खून, नए लोगों का प्रवेश होना चाहिए। इसी से पार्टी मजबूत होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed