{"_id":"a17f1b3e-bc76-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"virbhadra-singh-denied-to-take-honorary-doctorate-degree","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरभद्र का विश्वविद्यालय की मानद डिग्री लेने से इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरभद्र का विश्वविद्यालय की मानद डिग्री लेने से इंकार
शिमला/ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2013 02:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पीएचडी की मानद डिग्री लेने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
मुख्य संसदीय सचिवों के शपथ ग्रहण समारोह के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में एक सवाल पर उन्होंने कहा कि डिग्री वह होती है, जो खुद थीसीस तैयार कर ली जाए। मानद डिग्री लेने की उनकी इच्छा नहीं है।
उन्होंने कहा कि जब कभी पीएचडी की डिग्री लेने की इच्छा होगी तो खुद पहले शोध करूंगा और उसके थीसीस तैयार करने के बाद ही डिग्री लूंगा।
विश्वविद्यालय में 24 मई को 20वां दीक्षांत समारोह हो रहा है। इसमें देश के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित करेंगे।
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कुलपति ने मुख्यमंत्री के समक्ष मानद डिग्री का प्रस्ताव रखा था, लेकिन उन्होंने मानद डिग्री लेने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन