फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Vimal Negi Death Case Update CBI raids suspended ASI Pankaj houses seizes documents

Vimal Negi Death Case Update : निलंबित एएसआई पंकज के घरों पर सीबीआई रेड, कब्जे में लिए दस्तावेज; जानें

Tue, 29 Jul 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 29 Jul 2025 05:00 AM IST
सार

पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की संदिग्ध मौत के मामले में सीबीआई ने शिमला के कैथू और घुमारवीं के डंगार में निलंबित एएसआई पंकज के घरों पर छापे मारे और कुछ दस्तावेज कब्जे में लिए। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Vimal Negi Death Case Update CBI raids suspended ASI Pankaj houses seizes documents
मृतक विमल नेगी (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की संदिग्ध मौत के मामले में सीबीआई ने सोमवार को हिमाचल पुलिस के निलंबित एएसआई पंकज के घर पर दबिश दी है। पंकज पहले से सीबीआई की हिरासत में है और उससे लगातार पूछताछ के बाद यह रेड की गई। सीबीआई ने शिमला के कैथू और घुमारवीं के डंगार में पंकज के घरों पर छापे मारे और कुछ दस्तावेज कब्जे में लिए।

विज्ञापन


आरोप है कि एएसआई पंकज ने बिलासपुर जाकर विमल नेगी का पेन ड्राइव और लैपटॉप अपने पास ले लिया था और पेन ड्राइव से महत्वपूर्ण डाटा को डिलीट कर दिया। सीबीआई की टीम अब इन डिजिटल साक्ष्यों की गहनता से जांच कर रही है ताकि इस हत्या के पीछे की सच्चाई का खुलासा हो सके। मामले में अब तक 90 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है, जिसमें पावर कारपोरेशन के कर्मियों भी हैं। सीबीआई ने पंकज से मिली जानकारी के आधार पर कारपोरेशन के तीन कर्मचारियों को गवाह बनाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन


सीबीआई के अधिकारियों का कहना है कि पंकज से की जा रही पूछताछ का उद्देश्य यह जानना है कि विमल नेगी की मौत के पीछे क्या साजिश रची गई थी। यह आत्महत्या या हत्या का मामला है। जांच में सीसीटीवी फुटेज, फोन कॉल डिटेल्स और अन्य डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण किया जा रहा है। सीबीआई का लक्ष्य इस मामले की सच्चाई को सामने लाना है। सीबीआई जल्द ही मामले से संबंधित एक स्टेटस रिपोर्ट उच्च न्यायालय में दायर करने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed