फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Vimal Negi death case CBI questioned ASP DSP of Police SIT for two and a half hours

विमल नेगी मौत मामला: CBI ने पुलिस एसआईटी के एएसपी डीएसपी से ढाई घंटे किए सवाल-जवाब, दो दिन के भीतर मांगा जवाब

Sun, 01 Jun 2025 10:06 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 01 Jun 2025 10:06 AM IST
सार

Vimal Negi Death Case Update: हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के चीफ इंजीनियर विमल नेगी मौत मामले में सीबीआई ने शनिवार को एसपी ऑफिस में जाकर रिकॉर्ड खंगाला। इसके अलावा सीबीआई ने शिमला पुलिस की एसआईटी से करीब 10 हजार पन्नों का रिकॉर्ड भी कब्जे में लिया है। 

विज्ञापन
Vimal Negi death case CBI questioned ASP DSP of Police SIT for two and a half hours
जांच के लिए शिमला के एसपी ऑफिस पहुंची सीबीआई की टीम का एक सदस्य । - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत के मामले की जांच के लिए दिल्ली से पहुंची सीबीआई की टीम ने शनिवार को शिमला पुलिस की एसआईटी से पूछताछ की। शिमला एसपी कार्यालय में करीब ढाई घंटे चली पूछताछ के दौरान सीबीआई ने एसआईटी के एएसपी नवदीप सिंह और डीएसपी शक्ति सिंह से कई सवाल-जवाब किए। नेगी के शव की तफ्तीश के दौरान बरती लापरवाही पर सवाल उठाते हुए अधिकारियों से सवाल पूछे। सीबीआई ने अधिकारियों से दो दिन में सवालों के पुख्ता जवाब मांगे हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा सीबीआई ने शिमला पुलिस की एसआईटी से करीब 10 हजार पन्नों का रिकाॅर्ड भी कब्जे में लिया है। वहीं, जांच के दौरान कब्जे में लिए गए मोबाइल, लैपटॉप, पेन ड्राइव समेत अन्य रिकॉर्ड भी लिया। सीबीआई टीम शनिवार सुबह एसपी कार्यालय पहुंची। पहले एसपी शिमला का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे सोलन के एसपी गौरव सिंह से मुलाकात की। उसके बाद मामले में जांच आगे बढ़ाते हुए एएसपी और डीएसपी से पूछताछ शुरू की। सुबह करीब 11:20 बजे सीबीआई की टीम एचआरटीसी की टैक्सी में एसपी कार्यालय पहुंची और करीब 2:30 बजे लौटी। सीबीआई की टीम शुक्रवार को न्यू शिमला पुलिस स्टेशन भी पहुंची थी। साथ ही तलाई में घटनास्थल का दौरा भी कर चुकी है।
विज्ञापन


एसपी की हैसियत से की अपील को संजीव गांधी ने लिया वापस
एसपी की हैसियत से की अपील को एडवोकेट जनरल कार्यालय से मंत्रणा के बाद संजीव गांधी ने वापस ले लिया है। एजी ने कहा कि गांधी एसपी के तौर पर विमल नेगी मौत मामले में अपील दायर नहीं कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी भी आएंगे शिमला, कैंप ऑफिस के लिए मांगी जगह 
जांच के लिए सीबीआई के डीआईजी भी शिमला आएंगे। डीआईजी के पहुंचने से पहले सीबीआई ने राज्य सरकार से कैंप ऑफिस के लिए जगह मांगी है। सीबीआई की टीम ने शिमला पुलिस से जब्त रिकॉर्ड को कैंप ऑफिस में लॉकर के भीतर सुरक्षित रखेगी। कैंप ऑफिस में कंप्यूटर डेस्क भी स्थापित किया जाएगा। हालांकि, शिमला स्थित सीबीआई के एंटी करप्शन ब्रांच के कार्यालय को कैंप ऑफिस के रूप में इस्तेमाल करने का भी विकल्प है। वहीं, मालरोड स्थित ग्रैंड होटल को भी कैंप ऑफिस बनाया जा सकता है। इस ऑफिस से ही विमल नेगी की मौत मामले की जांच होगी। गवाहों से पूछताछ और सबूत इकट्ठा करने के लिए भी इसी ऑफिस का इस्तेमाल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed