Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Vikramaditya Singh stated that sports help develop discipline, self-confidence, leadership qualities, and tea

कोटखाई: विक्रमादित्य सिंह बोले- खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना होती है विकसित

Sat, 07 Nov 2026 04:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Nov 2026 04:30 PM IST
सार

लोक निर्माण मंत्री ने इस अवसर पर खिलाड़ियों एवं उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास का माध्यम है, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

विज्ञापन
Vikramaditya Singh stated that sports help develop discipline, self-confidence, leadership qualities, and tea
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार को कोटखाई में कोटखाई एनवायरनमेंट, स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब की ओर से आयोजित 27वीं चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस चार दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान वॉलीबॉल, रस्साकशी एवं पारंपरिक खेल ठोडा सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिनमें हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लोक निर्माण मंत्री ने इस अवसर पर खिलाड़ियों एवं उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास का माध्यम है, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलती है तथा वह नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर अपनी ऊर्जा का रचनात्मक उपयोग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास के लिए शिक्षा, खेल और युवा शक्ति को प्रोत्साहित करना आवश्यक है। उन्होंने क्षेत्रवासियों की एकजुटता एवं सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आपसी भाईचारे को मजबूत करने के साथ-साथ स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने क्लब द्वारा प्रतिवर्ष खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को गति वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में मिली है और इसी कड़ी में क्षेत्र में सड़कों और भवनों के निर्माण में कार्य निरंतर जारी हैं।
विज्ञापन


उन्होंने स्थानीय विधायक और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र नई क्रांति आई है जिसके बल पर प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में कई इनाम मिले हैं जिसके लिए रोहित ठाकुर बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री ने क्लब को अपनी ऐच्छिक निधि से 51,000 रुपये देने की घोषणा की। विक्रमादित्य सिंह ने पारंपरिक खेल ठोडा में भाग भी लिया और महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की। इससे पूर्व क्लब के अध्यक्ष मोहिंद्र स्तान ने लोक निर्माण मंत्री का स्वागत किया तथा उन्हें क्लब की गतिविधियों, खेल एवं सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों तथा चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर उपमंडल दंडाधिकारी कोटखाई मनु वर्मा, शिमला ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल शर्मा, विभिन्न महिला मंडलों की सदस्य, युवक मंडलों के प्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ी तथा क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed