फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Vikramaditya Singh said It is not right to divide Himachal and Delhi

Himachal Pradesh: विक्रमादित्य सिंह बोले- हिमाचल, दिल्ली को बांटना ठीक नहीं, केंद्र से मांग रहे हैं हक

Thu, 27 Mar 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 27 Mar 2025 05:00 AM IST
सार

भाजपा विधायक विपिन सिंह परमार की ओर से लाए गए सड़क और पुल संबंधित कटौती पर जवाब देते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल और दिल्ली को बांटना ठीक नहीं है। केंद्र से अपना हक मांगा जा रहा है। 
 

विज्ञापन
Vikramaditya Singh said It is not right to divide Himachal and Delhi
सदन में संबोधित करते हुए लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल और दिल्ली को बांटना ठीक नहीं है। केंद्र से अपना हक मांगा जा रहा है। यह हमारा अधिकार है। हिमाचल में चरण चार में ढाई सौ आबादी वाली 22 क्षेत्रों को सड़क से जोड़ा जाएगा। विक्रमादित्य सिंह ने यह जानकारी भाजपा विधायक विपिन सिंह परमार की ओर से लाए गए सड़क और पुल संबंधित कटौती पर के जवाब में दी। चर्चा के जवाब के दौरान भाजपा विधायक हंसराज ने हस्तक्षेप किया। इस पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आपको हर चीज में ज्ञान देना शुरू कर देते हैं। इस बीच दोनों के बीच नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिमाचल को बराबर देखा जा रहा है। ऊपर और निचले क्षेत्र में बांटना हमारे डीएनए में नहीं है। ऐसा नहीं है कि विधायकों की डीपीआर मंजूरी के लिए नहीं भेजी गई है। सड़कों के लिए आर्थिक राशि का प्रावधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़कों और पुलों के टेंडर प्रकाशन पहले 37 दिन था लेकिन अब इसे घटाकर 12 दिन किया गया है। मुख्यमंत्री सड़क योजना के लिए भी 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य के जवाब के बाद कटौती प्रस्ताव ध्वनिमत से गिर गया।

विज्ञापन

सड़कों की गुणवत्ता पर ध्यान देने की जरूरत
भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि सड़कें हिमाचल की भाग्य रेखा हैं। पहले सरकार के वित्तीय संसाधन नहीं होते थे। अब नाबार्ड, पीएमजीएसवाई एनएचईआई से सड़कों का जाल बिछ रहा है। सदन में गंभीर चर्चा चल रही है लेकिन लोक निर्माण मंत्री सदन में नहीं है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस पर संज्ञान लिया जाएगा, आप बोलते रहिए। अनिल शर्मा ने कहा कि अब ऑनलाइन टेंडर किए जा रहे हैं। ठेकेदार बजट से 40 फीसदी कम पर काम ले रहे हैं। इससे भी कार्य में गुणवत्ता नहीं आ रही है।

लोक निर्माण के बजट में 700 करोड़ की कमी
भाजपा विधायक बलवीर वर्मा ने कटौती प्रस्ताव पर अपनी क्षेत्रों की सड़कों का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण के बजट में 700 करोड़ रुपये की कमी की गई है। मंत्री ने नेरवा - बाईपास बनाने की बात कही थी लेकिन अभी तक इसका काम शुरू नहीं हुआ। सैंज के आगे सिंगल रोड है। उन्होंने इसे भी डबल लेन किए जाने की मांग की। विधायक रणवीर निक्का ने भी अपने क्षेत्र की सड़कों संबंधित मामलों को उठाया।

सड़कों की खराब हालत से मेरा बीपी हो जाता लो : दीपराज
लोक निर्माण विभाग की मांगों पर पर विपक्ष की ओर से लाए कटौती प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए करसोग के विधायक दीप राज ने कहा कि सड़कों की हालत खराब होने से मेरा बीपी लो हो जाता है। लोगों को कपालभाति करने की जरूरत नहीं है। करसोग के लिए डेढ़ सौ सड़कों के लिए एक लाख रुपये दिया। करसोग में सड़कों में कीचड़ ही कीचड़ आता है। सड़कों के किनारे सोलर पैनल लगाएं। ठेकेदारों के काम के ऑडिट किए जाएं। फर्जी बिल बना देते हैं। भूमि लोग जो दे रहे हैं, उन्हें कोई दिक्कत न आए तो उसके लिए नीति बनाई जाए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed