फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Uproar on HPU campus; scuffle breaks out between protesters and police after attempts to stop effigy burning

Shimla: ईसी बैठक के बीच एचपीयू में बवाल, पुतला जलाने से रोकने पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस में धक्का-मुक्की

Sat, 27 Jun 2026 11:46 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला।
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 27 Jun 2026 11:46 AM IST
सार

हिमाचल विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद की बैठक के बीच शनिवार को परिसर में खूब बवाल हुआ।

विज्ञापन
Uproar on HPU campus; scuffle breaks out between protesters and police after attempts to stop effigy burning
पुतला जलाने से रोकने पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस में धक्का-मुक्की। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद(ईसी) की बैठक के बीच शनिवार को विवि परिसर में खूब बवाल हुआ।  बैठक शुरू होने से पहले एचपीयू के कर्मचारी, संगठन, एसएफआई व एनएसयूआई ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और स्थानीय विधायक हरीश जनारथा को ज्ञापन भी साैंपा। वहीं बैठक के बीच  परिसर में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने वीसी के पुतले की शव यात्रा निकाली। इसी दाैरान पुतला जलाने से रोकने पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस में जमकर धक्का-मुक्की हुई। इससे माहाैल तनावपूर्ण हो गया। माैके पर मौजूद क्यूआरटी और पुलिस के जवानों ने प्रदर्शनकारियों को पुतला जलाने से रोका। इस दाैरान जमकर धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद एबीवीपी कार्यकर्ता ने गेटतोड़ कर अंदर घुसने की कोशिश करने लगे। तनावपूर्ण माहाैल के बीच पुलिस की रोकने की कोशिश के बीच प्रदर्शनकारियों ने वीसी के फोटो जला दिए। 

विज्ञापन

एसएफआई ने किया प्रदर्शन

इससे पहले एसएफआई की विश्वविद्यालय इकाई ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। संगठन ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों पर लगातार फीस का बोझ बढ़ा रहा है और विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान एसएफआई ने प्रो वाइस चांसलर का पद समाप्त करने सहित छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर कार्यकारिणी परिषद् से निर्णय लेने की मांग उठाई। एसएफआई ने कहा कि 19 मई को सौंपे गए पांच ज्ञापनों में उठाए गए सभी विषयों पर परिषद कार्रवाई करे। संगठन ने नियुक्तियों, यूजीसी सीएएस पदोन्नतियों और वित्तीय अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच, छात्र केंद्रीय संघ चुनाव बहाल करने, डे-स्कॉलर विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त बसें चलाने, नए छात्रावासों के निर्माण, भर्ती प्रक्रियाओं की समीक्षा, विभागाध्यक्षों की नियुक्तियों में पारदर्शिता, नव निर्मित शैक्षणिक भवन की लागत की जांच और सार्वजनिक धन के विवेकपूर्ण उपयोग सहित 17 मांगें रखीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक से पहले गैर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, निकाली रैली

परिषद की बैठक से पहले शनिवार सुबह 10:30 बजे गैर शिक्षक कर्मचारियों ने परिसर में रैली निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कार्यकारी परिषद सदस्य सुरेश भी शामिल रहे। कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय में लंबे समय से रिक्त पड़े गैर शिक्षक पदों पर नियमित भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वर्षों से बड़ी संख्या में पद खाली होने के कारण प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं और मौजूदा कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार बढ़ता जा रहा है। कर्मचारियों ने  परिषद से बैठक में इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार कर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लेने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed