फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Zol in Kabaddi and Sohari winner in volleyball

ऊना: कबड्डी में जोल और वालीबॉल में सोहारी विजेता

Sun, 19 Feb 2023 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 19 Feb 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Zol in Kabaddi and Sohari winner in volleyball
ऊना। ग्राम पंचायत खड्ड में आदर्श समाज कल्याण क्लब की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में कबड्डी में जोल की टीम ने खिताब अपने नाम किया। वालीबॉल में सोहारी की टीम ने विजय परचम लहराया। 100 मीटर की दौड़ में पहला स्थान रोशन ने प्राप्त किया। अभि कुमार दूसरे, दीपक कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में राहुल ने सबसे तेज दौड़ लगाई जबकि लखबीर सिंह दूसरे और लतीफ तीसरे स्थान पर रहे। कबड्डी में विजेता रही जोल टीम को 2100 रुपये दिए गए। वालीबॉल में विजेता रही सोहारी की टीम को 2100 रुपये दिए गए। प्रतियोगिता के समापन पर बतौर मुख्यातिथि ग्राम पंचायत खड्ड के प्रधान वीरेंद्र हीर ने शिरकत की। जबकि विशेष अतिथि उप प्रधान रविंद्र और बीडीसी स्वर्ण धीमान रहे। आदर्श समाज कल्याण क्लब खड्ड के प्रधान कृष्ण हीर ने सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद किया। इस दौरान क्लब के सचिव साहिल समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed