{"_id":"606353cb8ebc3e58ff4630f3","slug":"youth-injured-in-car-collision-died-una-news-sml365926265","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से घायल युवक ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से घायल युवक ने तोड़ा दम
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी मंदिर की लिफ्ट के पास कुछ दिन पहले कार की टक्कर से घायल 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान देसराज निवासी बेहड़ जसवां तहसील अंब के रूप में हुई है। देसराज पंजाब के जालंधर में टैक्सी चलाता था।
सोमवार को परिजनों ने उसका दाह-संस्कार कर दिया। कुछ दिन पहले देसराज सवारी लेकर चिंतपूर्णी मंदिर आया था। जब देसराज सवारी के साथ पैदल चिंतपूर्णी मंदिर माथा टेककर आ रहा था, तो मंदिर लिफ्ट के पास जा रहे देसराज और एक बुजुुर्ग को एक कार ने टक्कर दे मारी। हादसे में देसराज कार के नीचे आ गया। उसे बड़ी मुश्किल से निकालकर चिंतपूर्णी अस्पताल लाया गया। यहां से उसे नाजुक हालत में ऊना रेफर कर दिया था। ऊना के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया। था। यहां से परिजन उसे जालंधर ले आए। दस दिन के बाद घायल युवक ने 27 मार्च को दम तोड़ दिया। गौरतलब कि इस हादसे में देसराज की पीठ, टांग और बाजू में गंभीर चोटें आई थी।
इस संबंध में चिंतपूर्णी पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक अपने पीछे पत्नी, सात साल की बेटी और दो साल के बेटे को पीछे छोड़ गया है। इस हादसे से जहां एक घर का चिराग बुझ गया वहीं पुलिस ने इससे सबक नहीं लिया और लगातार इस रोड पर गाड़ियों की आवाजाही जारी है। चिंतपूर्णी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया हुआ है। उन्होंने कहा कि पुलिस कार्रवाई कर रही है।