फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Workers organise protest against Nestle outside company gate

कंपनी गेट पर कामगारों ने किया प्रदर्शन

Sat, 18 Dec 2021 12:09 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Workers organise protest against Nestle outside company gate
टाहलीवाल (ऊना)। टाहलीवाल में नेस्ले कांट्रेक्टर वर्कर यूनियन ने कंपनी गेट पर अपनी मांगों को लेकर किया रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान वर्करों ने मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन में भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंती लाल ने पहुंचकर वर्करों का मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन

जयंती लाल ने कहा है कि समान कार्य समान वेतन कानून लागू होना चाहिए।
अनुबंध पर काम करने वाले मजदूर नियमित कर्मचारियों से ज्यादा काम करते हैं इसलिए उनको भी नियमित कर्मचारियों जैसी सुविधाएं मिलनी चाहिए। उतरी जोन के सह संगठन मंत्री राकेश शर्मा ने बताया कि 4 अगस्त 2020 को यूनियन ने प्रबंधन और ठेकेदार को मांग पत्र दिया था। दोनों पक्ष समझौता वार्ता में उदासीन रहे।
विज्ञापन

नेस्ले कांट्रेक्टर वर्कर यूनियन टाहलीवाल के प्रधान हरि कृष्ण ने कहा कि पिछले तीन महीने से गेट पर अपनी मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन उद्योग प्रबंधक ने अभी तक कोई भी सुनवाई नहीं की है। जब तक उद्योग प्रबंधक मांगों को नहीं मानेगा, तब तक रोष प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर उप प्रधान पवन कुमार, अश्विनी, अशोक, पंकज, रविंद्र, राजकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed