{"_id":"663405905eb5da5351054796","slug":"work-on-chintpurnis-jwar-ghagoh-road-stalled-for-months-villagers-upset-una-news-c-93-1-una1001-123227-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: चिंतपूर्णी के ज्वार-घगोह मार्ग का काम महीनों से लटका, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: चिंतपूर्णी के ज्वार-घगोह मार्ग का काम महीनों से लटका, ग्रामीण परेशान
Fri, 03 May 2024 02:58 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 03 May 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
चिंतपूर्णी के ज्वार से घगोह मार्ग शिलान्यास तक ही सिमटने से ग्रामीण परेशान
संपर्क मार्ग के न बनने से बड़ी आबादी हो रही प्रभावित
हर चुनाव में मिलता है मार्ग के बनने का भरोसा
फिलहाल भूमिपूजन के बाद एक इंच आगे नहीं बढ़ पाया काम
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ते ज्वार से नारी वाया थपला घगोह संपर्क मार्ग के बनने की मांग पूरी नहीं हो पाई है। मार्ग के न बनने से आज दिन तक ग्रामीणों की परेशानियां बरकरार हैं। करीब छह किलोमीटर मार्ग को बनाने के लिए बीते जनवरी माह में स्वयं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू एवं स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने भूमि पूजन किया, लेकिन इस भूमि पूजन के बाद से एक ईंट भी आगे नहीं बढ़ पाई। हालात यह हैं कि अगली बरसात आने का डर अभी से ग्रामीणों को सताने लगा है, क्योंकि सामान्य दिनों के अलावा बारिश के दौर में इस मार्ग से ग्रामीणों का गुजरना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होता। ऊपर से किसी भी मरीज को मुख्य मार्ग तक पहुंचाने के लिए भी लोगों को जद्दोजहद करनी पड़ती है। हालांकि बीते कई वर्षों से स्थानीय लोग नेताओं से इस मार्ग को बनाने की मांग उठा रहे हैं, लेकिन कोई समाधान आज दिन तक न मिला है तथा ही मार्ग का कार्य आगे बढ़ पाया है। अब इन दिनों आचार संहिता का हवाला देकर लोगों को मार्ग के न बनने की बात कही जा रही है, लेकिन बीते कई वर्षों से इस मार्ग के न बनने की अनदेखी स्थानीय नेताओं की कुशल कार्यप्रणाली की पोल को खोल रही है।
इस मार्ग को लेकर भूमिपूजन हो चुका है। आचार संहिता के चलते कार्य आगे नहीं बढ़ पाया है। आशा है इसके हटते ही मार्ग का निर्माण होगा।
-संदीप राणा, प्रधान, ग्राम पंचायत ज्वार