फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Women should boost their morale by becoming aware: Meenakshi

जागरूक होकर मनोबल बढ़ाएं महिलाएं : मीनाक्षी

Thu, 27 Jun 2024 05:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 27 Jun 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Women should boost their morale by becoming aware: Meenakshi
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में सम्बोधन देती  मीनाक्षी ठाकुर संवाद
अमर उजाला फाउंडेशन का पीएनबी आरसेटी ऊना में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पीएनबी आरसेटी ऊना में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम जिला समन्वयक मीनाक्षी ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि कार्यक्रम में पीएनबी बैंक के सर्किल हेड अरविंद सरोच और डायरेक्टर पारुल वीरद्धि विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम में प्रशिक्षु युवतियों और महिलाओं को आज के इस दौर में जागरूक होकर और मनोबल बढ़ाकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्हाेंने कहा कि अमर उजाला के इस कार्यक्रम का उद्देश्य यही है कि महिलाओं को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जागरूक किया जा सके। समाज में जो महिलाओं के साथ उत्पीड़न हो रहा है, उस दिशा में अमर उजाला के इस तरह के कार्यक्रम से समाज में बदलाव आएगा। लोगों की मानसिकता भी बदलेगी और महिलाएं भी आत्मनिर्भर बनकर स्वरोजगार के साथ जुड़कर आगे बढ़ेंगी। इससे समाज में उनका परिवार भी आत्मनिर्भर बनेगा और वह अपने प्रति जागरूक होने के साथ ही परिवार और समाज को भी जागरूक कर एक नए बदलाव की ओर ले जाएंगी। इसमें महिलाओं का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे हैं, चाहे बात प्रशासनिक सेवाओं की हो, राजनीति की हो या अन्य किसी और दूसरे क्षेत्र की हो, हर एक शीर्ष पद पर महिला विराजमान है। आने समय महिलाओं का है और समाज में मुख्य प्रधान की भूमिका अदा करने में महिलाएं अग्रणी पंक्ति में रहेंंगी। वह दौर बीत गया, जब समाज पुरुष प्रधान हुआ करता था। आज राष्ट्रपति तक के पद पर महिला विराजमान है। जरूरत है महिलाओं को अपने अंदर बदलते परिवेश के साथ बदलाव लाने की, सोचने की और बड़ा सपना देखने की। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए सरकार की ओर से कई तरह के कार्यक्रम चलाए गए हैं, जिनमें महिलाएं अपने आप को आत्मनिर्भर बना सकती हैं और आय के नए-नए स्रोत तैयार करके अपनी आजीविका को सुदृढ़ कर सकती हैं। कार्यकम में पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना के समन्वयक आकाश भारद्वाज, ट्रेनर रंजीत कौर समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाक्स
अमनदीप का कहना है कि अमर उजाला कार्यक्रम से कॅरिअर में आगे बढ़ने के लिए टिप्स प्राप्त हुए, जिसका अनुसरण करके फोकस किया जाएगा।
बाक्स
रेणु राणा का कहना है कि जागरूकता कार्यक्रम से विभिन्न प्रकार की समस्याओं का समाधान करने के लिए अवसर मिलता है। जहां पर अपने विचारों का आदान-प्रदान किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
रेणुका शर्मा ने कहा कि अमर उजाला के कार्यक्रम से समाज में महिलाओं की सोच में बदलाव लाने के लिए कारगर है। सोच बदलेगी तो हालात बदलेंगे।
बाक्स
जैनू का कहना है कि कार्यक्रम से कॅरिअर और कोर्स के बारे में जानकारी मिली और आगे नौकरी के लिए कहां पर इस क्षेत्र में प्रशिक्षण के बाद बेहतरीन अवसर हैं, इसकी जानकारी प्राप्त हुई।

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में सम्बोधन देती  मीनाक्षी ठाकुर संवाद

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में सम्बोधन देती  मीनाक्षी ठाकुर संवाद

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में सम्बोधन देती  मीनाक्षी ठाकुर संवाद

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में सम्बोधन देती  मीनाक्षी ठाकुर संवाद

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में सम्बोधन देती  मीनाक्षी ठाकुर संवाद

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में सम्बोधन देती  मीनाक्षी ठाकुर संवाद

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में सम्बोधन देती  मीनाक्षी ठाकुर संवाद

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में सम्बोधन देती  मीनाक्षी ठाकुर संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed