फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Woman dies after consuming poisonous substance, husband accused of murder

Una News: जहरीले पदार्थ खाने से महिला की मौत, पति पर लगाया हत्या का आरोप

Thu, 08 May 2025 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after consuming poisonous substance, husband accused of murder
विवाहित की मौत मामले में पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर मौजूद मायके पक्ष के लोग। स्रोत संवाद
मृतका पूजा के परिजनों ने कहा, फौजी पति नशे में करता था मारपीट
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया, जांच जारी

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। पुलिस थाना सदर के तहत देहलां गांव में बीते मंगलवार को एक महिला की जहरीला पदार्थ के सेवन से तबीयत बिगड़ गई। बुधवार सुबह महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या हुई है। कहा कि उनकी बेटी के पति ने ही कोई जहरीला पदार्थ धोखे से दिया। इससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि बेटी के साथ उसका पति मनजीत नशे में मारपीट करता था। इससे उनकी बेटी बहुत परेशान थी। बुधवार देर शाम तक शव की पोस्टमार्टम प्रक्रिया जारी रही। पुलिस ने परिजनों के आरोपों के आधार पर मामले की जांच शुरी कर दी।

जानकारी के अनुसार मृतका पूजा के भाई सुरिंद्र सिंह निवासी बड़ोह जिला ऊना ने बताया कि बहन पूजा की शादी करीब आठ साल पहले देहलां निवासी मनजीत सिंह से हुई। मनजीत सिंह भारतीय सेना में तैनात है। शादी के बाद कुछ समय तक सब ठीक रहा। बाद में मनजीत जब भी छुट्टी आता, सुबह ही नशे में पूजा के साथ मारपीट करता। सुरिंद्र सिंह ने कहा कि कई बार उन्होंने इसे लेकर पंचायत की मौजूदगी में बात उठाई और आरोपी माफी मांगकर मामला शांत करवा देता। सुरिंद्र सिंह ने बताया कि उनकी बहन के साथ मारपीट को लेकर ससुराल पक्ष में सास और ननद ने भी कोई विरोध नहीं किया। इससे मनजीत का अत्याचार और बढ़ गया। मनजीत नशे में उनकी बहन को जान से मारने की धमकी भी देता था। मंगलवार को उन्हें फोन आया कि पूजा की तबीयत बिगड़ गई है और उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर गए हैं। कहा कि जब वे ऊना अस्पताल पहुंचे तो पूजा की तबीयत बेहद खराब थी। उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में उसकी तबीयत और बिगड़ गई। उसे नूरपुर बेदी स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गए। सुरिंद्र सिह ने बताया कि बुधवार सुबह तक पूजा की तबीयत स्थिर रही। उसके बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। सुरिंद्र सिह ने आरोप लगाया कि बहन को पति ने कोई जहरीला पदार्थ धोखे से दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है। मृतका के परिजनों के आरोपों को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस ने आरोपी मनजीत को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed