फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Woman arrested with 24 grams of intoxicating powder

Una News: 24 ग्राम नशीले पाउडर सहित महिला गिरफ्तार

Wed, 30 Apr 2025 07:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 07:01 PM IST
विज्ञापन
Woman arrested with 24 grams of intoxicating powder
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नंगल। नंगल के मोहल्ला राजनगर निवासी महिला शारदा से बुधवार को 24 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया गया। पुलिस के आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। थाना नंगल के प्रभारी इंस्पेक्टर रोहित शर्मा ने कहा कि पुलिस के गुप्तचरों से जानकारी मिली थी कि एक महिला ट्रेन के माध्यम से नशे का सामान लेकर आ रही है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने नंगल रेलवे स्टेशन के पीछे के रास्ते पर श्मशान घाट मार्ग पर नाका लगाया। सूचना के मुताबिक महिला पहुंची तो पुलिस ने उसकी तलाशी ली। महिला के पर्स से एक प्लास्टिक का लिफाफा मिला। इसमें नशीला पाउडर था, जो तौलने पर 24 ग्राम निकला। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रोहित शर्मा ने कहा कि शारदा नाम की महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया। यहां न्यायाधीश ने उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी किए। थाना प्रभारी ने कहा कि महिला खुद भी नशे का सेवन करती है। पुलिस रिमांड के दौरान महिला से गहनता से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed