फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Woman and man caught with 1.175 kg of hashish sent to three-day remand

Una News: 1.175 किग्रा चरस के साथ पकड़े महिला और पुरुष तीन दिन की रिमांड पर

Mon, 08 Dec 2025 07:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 07:34 PM IST
विज्ञापन
Woman and man caught with 1.175 kg of hashish sent to three-day remand
अदालत
विज्ञापन

थाना सदर पुलिस ने शनिवार देर रात की कार्रवाई, अदालत में किए पेश
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (एसआईयू) की ओर से शनिवार देर रात 1.175 किग्रा चरस के साथ पकड़े महिला और पुरुष को सोमवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा। आरोपी के पास पकड़ी खेप को वर्ष 2025 की जिला में पकड़ी सबसे बड़ी चरस की खेप बताया जा रहा। जानकारी के अनुसार एसआईयू जिला ऊना की कमान संभाल रहे पुलिस थाना प्रभारी हरोली सुनील कुमार ने शनिवार को एक गुप्त सूचना के आधार पर अपनी टीम के साथ ऊना से हमीरपुर जाने वाले सड़क मार्ग पर कुरियाला मोड में नाकाबंदी की। इस दौरान भोटा से ऊना आ रही एक निजी बस को रोककर उसमें सवार एक पुरुष व महिला की तलाशी ली गई। दोनों पुरुष व महिला ने चरस की खेप को अपने जूते में तलवों के नीचे जगह बनाकर छिपाया हुआ। बताया जा रहा कि दोनों उस खेप को चंडीगढ़ ले जाने की फिराक में थे। इस बीच कुरियाला मोड़ पर यह कार्रवाई की गई। आरोपी नशे की खेप लेकर मंडी बालीचौकी से चंडीगढ़ के लिए निकले थे। अभी तक की पुलिस पूछताछ में सामने आया को कि आरोपी व्यक्ति चेतराम तथा उसकी साथी महिला का तारा देवी निवासी बालीचौकी जिला मंडी आपस में दूर पार के रिश्तेदार हैं। आरोपी चेतराम पहले भी तीन किलो चरस की खेप के साथ पकड़ा जा चुका। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। वह कहां नशे की आपूर्ति करने जा रहे थे, इसका पता लगाया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed