{"_id":"6ae62e98f30f2d93840ad24a","slug":"winning-potential-is-the-basis-for-ticket-allocation-in-the-bjp-anurag-una-news-c-93-1-ssml1048-212090-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत की क्षमता ही भाजपा में टिकट का आधार : अनुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीत की क्षमता ही भाजपा में टिकट का आधार : अनुराग
Sat, 31 Oct 2026 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
अंब (ऊना)। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा में टिकट वितरण का एकमात्र पैमाना चुनाव जीतने की क्षमता है। शनिवार को अंब में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि टिकट आवंटन पर पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति अंतिम निर्णय लेती है।
उन्होंने कहा कि टिकट का दावेदार युवा हो, वरिष्ठ कार्यकर्ता हो या महिला, फैसला उसकी जीतने की क्षमता के आधार पर ही होगा। पार्टी में किसी वर्ग विशेष के बजाय योग्यता और चुनावी क्षमता को प्राथमिकता दी जाती है। अनुराग ठाकुर ने दलगत और जातिगत राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी को विकसित भारत और विकसित हिमाचल के निर्माण में योगदान देना चाहिए।