फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Will not give up the chase until Congress fulfills the guarantees: Satpal

जब तक कांग्रेस पूरी नहीं करेंगी गारंटियां, तब तक नहीं छोड़ेंगे पीछा : सतपाल

Tue, 12 Dec 2023 11:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:51 AM IST
विज्ञापन
Will not give up the chase until Congress fulfills the guarantees: Satpal
ऊना में कांग्रेस के एक साल जश्न के विरोध में जमा भाजपा कार्यकर्ता ।संवाद
ऊना। प्रदेश की पूर्व भाजपा सरकार और केंद्र सरकार की बड़ी परियोजनाओं पर अपना ठप्पा लगाने के अलावा प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने कोई कार्य अपने एक वर्ष के कार्यकाल में नहीं किया है। कांग्रेस के बड़े नेता खुलेआम झूठ बोलकर बड़ी परियोजनाओं को अपना बताते हैं जबकि उनके लिए बजट केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की पूर्व भाजपा सरकार ने उपलब्ध करवाया है। यह बात ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक और पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने ऊना मुख्यालय पर एमसी पार्क में आयोजित आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जिस बल्क ड्रग पार्क में विकास कार्यों को लेकर खुद श्रेय ले रहे हैं, इसके लिए बजट केंद्र सरकार ने जारी किया है। कहा कि पहले कांग्रेस के नेता इसी बल्क ड्रग पार्क का विरोध कर रहे थे और कहते थे कि वहां मोर और भालू रहते हैं। वन संपदा को नुकसान होगा। अब वहीं श्रेय लेने की होड़ लगी है। कहा कि जिले में पंडोगा त्यूड़ी और चरूड़ू में करोड़ों रुपये से पुल तैयार करने के लिए भी बजट केंद्र से आया है। अब उपमुख्यमंत्री वहां जाकर बार-बार फोटो खिंचवाते हैं। जबकि प्रदेश सरकार ने एक रुपया नहीं दिया। सत्ती ने कहा कि कांग्रेस ने जो 10 गारंटियां जनता को देकर सत्ता हासिल की। वो सभी इन्हें पूरी करनी पड़ेंगी। जब तब गारंटियां पूरी नहीं होती हम उनका पीछा नहीं छोड़ेंगे। कहा कि दो रुपये प्रति किलो गोबर नहीं खरीदा तो विधानसभा के बाहर और मुख्यमंत्री आवास के बाहर गोबर फेंककर आएंगे।
विज्ञापन

सदर विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सत्ता में आते ही 1500 के करीब सरकारी संस्थानों को बंद कर दिया। प्रदेश में कानून व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है। सरेआम गोलियां चलाई जा रही है। लोगों की हत्याएं की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऊना में भाजपा नेता और पूर्व जिला परिषद सदस्य पर जानलेवा हमला हुआ। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रही है। सुक्खू सरकार ने जनता से किए एक भी वादे को पूरा नहीं किया। कांग्रेस ने राज्य में हर महिला को 1500 रुपये देने का वादा किया, लेकिन अब उसे भूल चुकी है। कहा कि कांग्रेस सांसद के घर से 300 करोड़ से अधिक की नकदी बरामद होना, कांग्रेस के भ्रष्ट चेहरे को दर्शाता है। सत्ती ने धारा 370 पर भी कांग्रेस के दोहरे चरित्र पर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी धारा 370 को हटाने के मोदी सरकार के निर्णय को जायज ठहराकर भाजपा के पक्ष को सही साबित किया। सतपाल सत्ती ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण को भी भाजपा सरकार की उपलब्धि बताते हुए कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने के बाद जनता से किए हर वादे को पूरा कर दिखाया। वहीं कांग्रेस पार्टी ने 60 से अधिक सालों तक देश पर राज किया और देश की जनता का शोषण किया।
विज्ञापन

इससे पहले जनसभा को भाजपा के जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक बलवीर चौधरी ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार एक साल पूरा होने पर जश्न नहीं बरसी मना रही है। कहा कि एक साल में प्रदेश सरकार ने जनहित में एक भी फैसला नहीं लिया। कांग्रेस सरकार सत्ता में अधिक देर नहीं टिकेगी तथा अपने ही भार से गिर जाएगी। सभा को पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, भाजपा नेता राम कुमार, कुटलैहड़ भाजपा नेता चरणजीत शर्मा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी, जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा, जिला परिषद सदस्य सुशील कालिया, भाजपा नेता राम कुमार, बलराम बबलू, कमल सैनी, गुलविंद्र सिंह, विनय शर्मा, रुपिंद्र सिंह दैहल, नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी, उपाध्यक्ष विनोद पुरी, पार्षद उर्मिला चौधरी, पार्षद ममता कश्यप, शहरी भाजयुमो अध्यक्ष शुभम सैनी सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed