फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Will get bulk drug park soon, picture will change: Industry Minister

जल्द मिलेगा बल्क ड्रग पार्क, बदलेगी तस्वीर : उद्योग मंत्री

Wed, 28 Jul 2021 06:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
Will get bulk drug park soon, picture will change: Industry Minister
अंब में 90.70 लाख की लागत से नवनिर्मित बस अड्डे के भवन का लोकापर्ण करते परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाक - फोटो : Una
अंब (ऊना)। उद्योग, परिवहन, श्रम और रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा है कि जिले को जल्द ही बल्क ड्रग पार्क की सौगात मिलेगी। जिले के विकास पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विशेष ध्यान दे रही है और आने वाले समय में यहां कई बड़े प्रोजेक्ट आएंगे। इससे पूरी जिले की तस्वीर बदल जाएगी। पार्क के आने से 10 हजार करोड़ का सीधा निवेश आएगा। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे तथा उनकी आय में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

बुधवार को अंब में 90.70 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित बस अड्डे के भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधायक बलबीर सिंह, राजेश ठाकुर, हिमुडा उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा भी उपस्थित रहे। बस अड्डे का भवन जनता को समर्पित करने के बाद बिक्रम ठाकुर ने कहा कि चिंतपूर्णी विस क्षेत्र के लिए यह बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन

कहा कि जिले के लिए अनाज आधारित इथेनॉल प्लांट भी स्वीकृत हुआ है। बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि जिले के ही जीतपुर भेहड़ी को औद्योगिक क्षेत्र के रुप में विकसित किया जा रहा है और आने वाले समय में यहां पर निवेशकों के लिए सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। उद्योग मंत्री ने विधायक बलबीर सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि वह अपने क्षेत्र के विकास के लिए वह निरंतर प्रयासरत रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा के अंदर भी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की शुरूआत बलबीर सिंह ही करते हैं। बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने बेदाग शासन दिया है। कार्यकर्ता आपसी मनमुटाव भुलाकर एकजुटता के साथ कार्य करें और मिशन रिपीट को सफल बनाएं। इस मौके पर विधायक राजेश ठाकुर, भाजपा चिंतपूर्णी मंडलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, महामंत्री महेश मेहता, पूर्व विधायक सुषमा शर्मा, नवीन धीमान, एनएसी अंब की अध्यक्ष इंदु धीमान और अन्य सदस्य, सतीश ठाकुर, एसडीएम मनेश यादव, डीएम एचआरटीसी अवतार सिंह, अधिशाषी अभियंता मदन चौहान, आरएम सुरेश धीमान, ट्रैफिक मैनेजर दर्शन सिंह सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इनसेट
पांगलु-होशियारपुर बस सेवा को दिखाई हरी झंडी
उद्योग, परिवहन, श्रम और रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने पांगलु-होशियारपुर बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा वर्ष 2012 के बाद चिंतपूर्णी विस क्षेत्र के लिए बंद किए बस रूट को खोलने पर विचार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed