फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Wife commits suicide after argument with husband

Una News: पति से कहासुनी के बाद पत्नी ने की आत्महत्या

Sun, 22 Oct 2023 01:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Wife commits suicide after argument with husband
नंगल। नजदीकी गांव मोजोवाल में महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों के बीच में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल मामला नंगल पुलिस के पास पहुंच चुका है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मृतका के पति के अनुसार शादी समारोह में जाने को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई थी। मायके पक्ष के परिजनों ने कथित तौर पर ससुराल पक्ष पर उनकी बेटी को परेशान करने के आरोप लगाए हैं। मृतक पूजा आठ माह की गर्भवती थी और उसके बच्चे की भी गर्भ में ही मौत हो गई। इसकी पुष्टि सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने की। मृतका पूजा के पति राहुल की मानें तो मृतका के किसी रिश्तेदारी में विवाह समारोह था। पूजा वहां जाने की जिद करने लगी। उसने उसे शाम को जाने की बात कही और वह बालों की कटिंग करवाने चला गया। कुछ समय बाद पत्नी के द्वारा खुद को फंदा लगा लेने की जानकारी उसे फोन पर मिली। उधर, सिविल अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डाॅ. प्रत्यक्ष ने बताया कि जब तक पूजा को अस्पताल लाया गया, उसकी मौत हो चुकी थी। उसके गर्भ में ही बच्चे की भी मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी नंगल पुलिस को दे दी है। वहीं नया नंगल पुलिस चौकी के प्रभारी सब इंसपेक्टर सरताज सिंह ने बताया कि परिवार के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed