{"_id":"690c8a81e9a37ed7a60cdc7f","slug":"while-trying-to-save-a-stray-animal-the-car-collided-with-a-bike-una-news-c-93-1-ssml1048-171130-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: लावारिश पशु को बचाने के चक्कर में बाइक से टकराई गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: लावारिश पशु को बचाने के चक्कर में बाइक से टकराई गाड़ी
विज्ञापन
मुक्तसर से आए श्रद्धालुओं के साथ चिंतपूर्णी में सड़क हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी में पंजाब एंड सिंध बैंक के सामने वीरवार को मुक्तसर से आए श्रद्धालुओं की कार अचानक सड़क पर आए एक लावारिस पशु को बचाने के प्रयास में साइड में खड़ी बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक को काफी नुकसान पहुंचा, हालांकि गनीमत रही कि कोई श्रद्धालु या स्थानीय व्यक्ति घायल नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु किया। दोनों पक्षों के बीच आपसी बातचीत के बाद समझौता हो गया, जिसके चलते किसी ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई। पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है और फिलहाल आगे की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि चिंतपूर्णी क्षेत्र में लावारिस पशुओं की समस्या लगातार बढ़ रही है। इससे न केवल श्रद्धालु, बल्कि आम राहगीर भी परेशान हैं। आए दिन सड़कों पर घूमते मवेशी दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लावारिस पशुओं के प्रबंधन के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।