{"_id":"69bc46b40be0d2ed8408acdc","slug":"when-his-mother-refused-to-give-him-money-for-drugs-he-burned-down-the-house-una-news-c-93-1-una1002-185297-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नशे के लिए मां ने नहीं दिए पैसे तो जला दिया घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नशे के लिए मां ने नहीं दिए पैसे तो जला दिया घर
Fri, 20 Mar 2026 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
नंगल (ऊना)। नशे के लिए मां ने पैसे नहीं दिए तो बेटे ने घर में ही आग लगा दी, जिससे घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने के लिए नंगल नगर काउंसिल के अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंच गई थी, लेकिन तब तक काफी सामान जल गया था।
घटना नंगल की सबसे पॉश कॉलोनियों में शामिल शिवालिक एवेन्यू की रामपुर साहनी में घटा। यहां परिवार किराये पर रह रहा था। आरोपी बेटे सूरज की मां मीना ने कहा कि बेना हर रोज उससे पैसे मांगता था।
बुधवार रात को भी 3,000 रुपये लेकर गया था, लेकिन वीरवार सुबह 2,000 रुपये और मांगने लगा।
धमकी देने लगा कि अगर पैसे नहीं दिए तो वह घर को आग लगा देगा। देखते ही देखते उसने घर को आग लगा दी। पड़ोसी अगर उसे बाहर नहीं निकलते तो वह भी जल जाती।
उधर, कॉलोनी के निवासियों ने कहा कि उक्त मालिक बिना जांच कोठी किराये पर दे देता है। पहले भी इसी कोठी में एक नेपाली ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वहीं, जानकारी मिलते ही वार्ड पार्षद दीपक नंदा भी पहुंच गए थे। उन्होंने अग्निशमन विभाग की गाड़ी को बुलाया था।