फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Welcome the increase in fodder amount for cattle from Rs 700 to Rs 1200.

Una News: गोवंश के लिए चारा राशि 700 से बढ़ाकर 1200 करने का स्वागत

Thu, 01 Jan 2026 07:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
Welcome the increase in fodder amount for cattle from Rs 700 to Rs 1200.
गोशालाओं और गो सेवकों को मिली बड़ी राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। बंगाणा क्षेत्र के समलाडा में गो रक्षा समिति बंगाणा की बैठक समिति के अध्यक्ष सूरम सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें क्षेत्र में गोवंश के संरक्षण, संवर्धन और उनके भरण-पोषण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
सदस्यों ने प्रदेश सरकार की ओर से गोवंश के लिए चारे की सहायता राशि बढ़ाने का स्वागत किया और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया। बैठक में बताया गया कि सरकार ने गोवंश के लिए दी जाने वाली सहायता राशि को 700 रुपये से बढ़ाकर 1200 रुपये कर दिया है। इस बढ़ोतरी से गोशालाओं और गो सेवकों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

अध्यक्ष सूरम सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती महंगाई के कारण गोवंश के लिए चारा उपलब्ध कराना चुनौतीपूर्ण हो गया था। सहायता राशि बढ़ाए जाने से गोशालाओं का संचालन बेहतर तरीके से हो सकेगा और बेसहारा गोवंश की देखभाल और प्रभावी होगी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय सरकार की गो रक्षा के प्रति संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में कार्यकारी सचिव रामलोक शर्मा, बालकृष्ण डोगरा, जीतराम, विशाल शर्मा, नितिन शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। सभी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और आशा जताई कि भविष्य में भी गो रक्षा के लिए इसी प्रकार की जनहितकारी योजनाएं लागू होती रहेंगी। बैठक का समापन गो माता की सेवा और संरक्षण के संकल्प के साथ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed