{"_id":"56e542bc4f1c1b21268b4568","slug":"water-sample-failed","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौलतपुर अस्पताल में पानी के सैंपल फेल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौलतपुर अस्पताल में पानी के सैंपल फेल
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Sun, 13 Mar 2016 04:07 PM IST
विज्ञापन
नल से निकला गंदा पानी
- फोटो : dirty water
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत दौलतपुर चौक के अस्पताल में लगाए गए नल के पानी के सैंपल फैल हो गए हैं। इसका खुलासा टांडा मेडिकल कॉलेज की लैब में जांच के बाद हुआ है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर खतरे के बादल मंडराने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि शिमला सहित प्रदेश में पीलिया के कई मामले सामने आए हैं, जिससे आईपीएच विभाग सहित पूरा प्रशासन अलर्ट हो गया है। लेकिन, अब दौलतपुर अस्पताल जहां हर पल मरीजों का जमावड़ा लगा रहता है, वहां पानी के सैंपल फेल होने से लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। जिस नल के सैंपल फेल हुए हैं, अस्पताल में उक्त नल में ही 24 घंटे नियमित सप्लाई रहती है।
विज्ञापन
अस्पताल में उपचाराधीन मरीज और उनके साथ आए तीमारदार इसी नल के पानी का प्रयोग करते हैं। इसके अलावा अस्पताल के आसपास के दुकानदार भी यहीं से पानी इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में सैकड़ों लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ हो सकता है। साथ ही दौलतपुर चौक में भी पीलिया जैसी बीमारी दस्तक दे सकती है। आईपीएच विभाग ने दौलतपुर चौक में तीन अलग-अलग जगह के सैंपल लेकर इनकी गुणवत्ता की जांच को भेजे हैं।
विज्ञापन
दौलतपुर अस्पताल के हेल्थ सुपरवाइजर पवन कुमार ने पेयजल सैंपल फेल होने की पुष्टि करते हुए बताया कि जिस नल के सैंपल फेल हुए हैं, वह अस्पताल के गेट के पास ही लगाया गया है। इस नल में 24 घंटे पानी की नियमित सप्लाई होने के कारण अधिकतर लोग यहीं से पीने का पानी इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने बताया कि टांडा मेडिकल कॉलेज में पानी की जांच करने के बाद पानी के सैंपल फेल पाए गए हैं। इस बाबत उन्होंने सीएमओ, बीएमओ एवं नपं दौलतपुर चौक को उचित कार्रवाई के लिए सूचना दे दी है।
शौचालय से दूर लगेगा नल : एसडीओ
आईपीएच विभाग के एसडीओ होशियार सिंह ने बताया कि जिस नल के सैंपल फेल हुए हैं, वह शौचालय के समीप है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि इसी वजह से या गंदी नाली से पाइप गुजरने से पानी के सैंपल फेल हुए हों। एसडीओ ने कहा कि इस नल को शौचालय से दूर लगाने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे लोगों को साफ-सुथरा पानी मिल सके।