फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   water problem

दौलतपुर चौक में पेयजल किल्लत

Sat, 28 Sep 2019 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
water problem
दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक में पेयजल आपूर्ति न होने से लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ा। दुकानदारों एवं अस्पताल में भर्ती मरीज लोगों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

काबिलेगौर है कि नप दौलतपुर चौक में कई दिनों से पानी की किल्लत चली है।
विभाग की अनदेखी से जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है। शनिवार को आखिरी श्राद्ध होने के चलते गृहणियों को भी पानी की किल्लत से गुजरना पड़ा। लगभग आठ हजार जनसंख्या वाले दौलतपुर चौक नप में अगर बिजली चली जाए या मोटर खराब हो जाए तो पेयजल आपूर्ति की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। इसके चलते स्थानीय लोगों में पेयजल आपूर्ति विभाग के खिलाफ रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

राकेश, संजीव, विनोद, अंकु, रमेश ने आईपीएच विभाग से दौलतपुर बाजार के लिए सुचारू पेयजल सप्लाई व्यवस्था की मांग की है। पेयजल आपूर्ति विभाग दौलतपुर के जेई परमजीत सिंह ने बताया कि पानी लिफ्ट करने वाली मोटर खराब होने से दिक्कत आई है। विभाग की ओर से दूसरी मोटर फिट की जा रही है। रविवार को पानी की सप्लाई सुचारू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed