फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Volunteers took out awareness rallies and gave the message of cleanliness.

Una News: स्वयंसेवकों ने जागरूकता रैलियां निकाल स्वच्छता का दिया संदेश

Wed, 29 Oct 2025 07:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 07:25 PM IST
विज्ञापन
Volunteers took out awareness rallies and gave the message of cleanliness.
जिलेभर के सरकारी स्कूलों में एनएसएस शिविर का हो रहा संचालन
विज्ञापन


स्वयंसेवियों के सीखे कानूनी दांवपेच, धार्मिक कार्यक्रमों में भी लिया हिस्सा

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना/बंगाणा/हरोली/थानाकलां/बड़ूही/दौलतपुर चौक। जिले के विभिन्न स्कूलों में एनएसएस के शिविरों के माध्यम से स्वयंसेवियों को अनुशासन, समर्पण, निष्ठा और कौशल विकास का महत्व बताया जा रहा। इसी कड़ी में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई रायंसरी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में चलाए जा सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर के पांचवें दिन कार्यक्रम अधिकारी अनिल शर्मा तथा सुमन देवी ने स्वयंसेवियों को देवी माता के मंदिर का भ्रमण करवाया। मंदिर परिसर में बच्चों ने साफ सफाई की। वहीं सलोह में शिविर के छठे दिन के बौद्धिक स्तर में डॉ. सुधी कौशल ने स्वयंसेवियों को प्राकृतिक रूप से प्रकृति की ओर से प्रदत्त वस्तुओं का प्रयोग कर कैसे स्वस्थ रहा जा सकता, इस बारे में बताया। उन्होंने बताया कि किस फल में कौन सा विटामिन पाया जाता और उसको खाने का कौन सा समय होता है। बाजार में उपलब्ध सिंथेटिक प्रोटीन के नुकसान के बारे में भी बच्चों को बताया।
तलमेहड़ा स्कूल में एनएसएस शिविर के तीसरे दिन सुबह के सत्र में सेवानिवृत्त सूबेदार मोहन लाल ने सभी स्वयंसेवियों को ग्राउंड परेड करवाई। उसके बाद स्कूल परिसर से बाबा पहाड़िया मंदिर रौनखर में भजन-कीर्तन किया। मंदिर परिसर व उसके आसपास साफ सफाई की तथा साथ लगते रास्ते तथा नालियों की साफ सफाई की। तथा लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन


उधर, थानाकलां स्कूल में एनएसएस शिविर के पांचवें दिवस पर व्यावसायिक शिक्षा पर जोर दिया गया। दिन की शुरुआत यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली से हुई, जिसमें स्वयंसेवकों ने नारों और पोस्टरों के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इसके पश्चात स्वयंसेवकों को व्यावसायिक शिक्षा से जुड़ी जानकारी दी गई। बॉक्स
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वयंसेवकों को दी कानूनी जानकारी
गोंदपुर बनेहड़ा में बुधवार को स्थानीय पंचायत की सदस्य एवं एडवोकेट राजकुमारी शर्मा ने बतौर रिसोर्स पर्सन शिरकत की। उन्होंने कहा कि एनएसएस जैसी संस्था के साथ जुड़कर नेतृत्व का विकास होता है। राजकुमारी ने कहा बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ ऐसी संस्थाओं के साथ भी जुड़ना चाहिए ताकि उनके व्यक्तित्व का विकास हो सके। उन्होंने एनएसएस के स्वयंसेवकों विभिन्न कानूनी पहलुओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान निरीक्षण टीमों ने विभिन्न स्कूलों में एनएसएस शिविर का औचक निरीक्षण किया।



टकारला में एनएसएस शिविर का शुभारंभ

उपमंडल अंब के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टकारला में बुधवार राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के विशेष शिविर का शुभारंभ बड़े ही उत्साह और जोश के साथ किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय से जिला नोडल अधिकारी पुष्पा रानी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। शिविर के शुभारंभ पर विद्यालय परिसर देशभक्ति गीतों और नारों से गूंज उठा। मुख्य अतिथि अश्विनी कुमार लट्ठ ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी यदि सेवा और समर्पण की भावना से आगे बढ़ेगी, तो समाज और राष्ट्र दोनों प्रगति करेंगे। जिला नोडल अधिकारी पुष्पा रानी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना जैसे शिविर न केवल छात्रों में देशभक्ति और सामाजिक चेतना का विकास करते हैं, बल्कि यह उनके व्यक्तित्व निर्माण में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

नंगल जरियालां में स्वयंसेवियों ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

गगरेट (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नंगल जरियालां में चल रहे सात दिवसीय विशेष कैंप के पांचवें दिन स्वयंसेवियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए एक रैली का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप प्रधानाचार्य विजय ठाकुर रहे। रैली का आयोजन स्थानीय विद्यालय से वार्ड नंबर एक और दो मे किया गया। इसी क्रम में वार्ड छः में मुख्य सड़क के इर्द-गिर्द झाड़ियों को काट कर राहगीरों के लिए व्यवस्थित किया। बौद्धिक सत्र में कैप्टन कृष्ण सिंह जरियाल रहे जिन्होंने स्वयंसेवियों को अपने जीवन में अपना निश्चित लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के टिप्स दिए।

इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोंदपुर बनेहड़ा में स्थानीय पंचायत की सदस्य एवं एडवोकेट राजकुमारी शर्मा ने बतौर रिसोर्स पर्सन शिरकत की। एडवोकेट राजकुमारी ने कहा बच्चों को पढ़ाई के साथ ऐसी संस्थाओं के साथ भी जुड़ना चाहिए ताकि उनके व्यक्तित्व का विकास हो सके। इस अवसर पर नशे के विरुद्ध शपथ भी दिलवाई गई तथा विद्यालय प्रांगण से एक रैली निकालकर आसपास के क्षेत्र में लोगों को नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed