{"_id":"685fdab848eec935d20c78c6","slug":"victim-account-holders-of-nangal-khurd-cooperative-society-met-satpal-satti-una-news-c-93-1-una1002-157639-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सतपाल सत्ती से मिले नंगल खुर्द कोऑपरेटिव सोसायटी के पीड़ित खाताधारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सतपाल सत्ती से मिले नंगल खुर्द कोऑपरेटिव सोसायटी के पीड़ित खाताधारक
विज्ञापन
सदर विधायक सतपाल सत्ती से मिलते नंगल खुर्द कॉपरेटिव सोसायटी के पीड़ित खाताधारक। स्रोत स्वयं
मामले को विधानसभा में उठाए जाने की मांग की
नौ करोड़ के गबन के आरोप में सेक्रेटरी पर दर्ज है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नंगल खुर्द कोऑपरेटिव सोसायटी में फंसे अपने पैसे की निकासी की मांग को लेकर पीड़ित ग्रामीण शनिवार को ऊना सदर के विधायक और भाजपा नेता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती से मिले। उन्होंने विधायक के समक्ष सोसायटी में जमा अपने ही पैसों के न मिलने को लेकर रोष जताया। उन्होंने कहा कि सोसायटी में जमा पैसा उनकी गाढ़ी कमाई का है और बड़ी मेहनत से कमाकर उन्होंने जरूरत के समय के लिए जमा कराए थे। अब जरूरत के समय उन्हें अपना ही पैसा नहीं मिल पा रहा। कर्ज लेकर अपने जीवन की जरूरतें पूरी करनी पड़ रही हैं। इस सोसायटी में बड़े गोलमाल को लेकर विभागीय जांच चल रही है। इससे लेनदेन प्रभावित हुआ और खाताधारक अपना जमा कराया हुआ पैसा नहीं निकाल पा रहे। जांच के बाद नौ करोड़ के गबन के आरोप में सोसायटी के पूर्व सेक्रेटरी के विरुद्ध विभाग ने एफआईआर दर्ज कराई है। जांच अभी जारी है। इसमें कमेटी के सदस्यों की भूमिका की भी जांच की जा रही। बहरहाल ग्रामीणों ने सतपाल सत्ती से इस मामले को विधानसभा में उठाए जाने की मांग की, ताकि सरकार गहरी नींद से जागे और मामले में कड़ी कार्रवाई कर लोगों को उनके अधिकार का पैसा जल्द से जल्द दिलवाया जा सके। सत्ती से मिलने वाले लोगों में पूर्ण सिंह, गुलशन सिंह, अवतार सिंह, जसविंदर सिंह, रणवीर सिंह, अनूप शर्मा, अर्जुन सिंह, दविंदर कुमार, सतपाल, विजय, संजय और कुमेध, पवन शामिल रहे।