{"_id":"6ac2a2c5496f1c1c120d2a9a","slug":"vhp-meeting-emphasizes-organisational-expansion-responsibilities-to-new-workers-una-news-c-93-1-una1002-208425-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: विहिप की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, नए कार्यकर्ताओं को दायित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: विहिप की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, नए कार्यकर्ताओं को दायित्व
Mon, 05 Oct 2026 11:59 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:59 AM IST
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के बिलासपुर विभाग की एक दिवसीय बैठक शिक्षा भारती बीएड कॉलेज समूरकलां में हुई।
इसमें ऊना, हमीरपुर, देहरा और बिलासपुर से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने संगठन की आगामी गतिविधियों, विस्तार और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर विचार-विमर्श किया। बैठक की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद जिला ऊना के अध्यक्ष निर्मल सिंह ठाकुर ने की।
संगठनात्मक विस्तार के तहत नए कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व सौंपे गए। इसी कड़ी में मोहन लाल दत्ता को अंब प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि नए दायित्वों से संगठन की गतिविधियों को गति मिलेगी और क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ेगी।
बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं को सप्ताह में पांच दिन से लेकर अधिकतम 15 दिन तक संगठन के विस्तार के लिए समर्पित करने के लिए प्रेरित किया गया। पूर्व कार्यकर्ताओं को भी बैठक में आमंत्रित कर उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय मंत्री लेखराज राणा ने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने, सामूहिक शक्ति को पहचानने और धर्म, संस्कृति व परंपराओं के प्रति दृढ़ रहने का आह्वान किया। प्रांत उपाध्यक्ष रमेश परमार, रूपलाल, कुलदीप कुमार, स्नेह लता, ओमप्रकाश, जिला मंत्री संदीप शर्मा और अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।