फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Three accused sent to judicial custody in a case involving an attack on an individual.

Una News: व्यक्ति पर हमले के मामले में तीन आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे

Mon, 05 Oct 2026 06:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 05 Oct 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
Three accused sent to judicial custody in a case involving an attack on an individual.
बड़ूही (ऊना)। थाना अंब के तहत बेहड़ जसवां के रिग चौक के समीप दुकान बंद कर स्कूटी से घर लौट रहे व्यक्ति पर तलवारों, हॉकियों और लाठियों से किए गए हमले के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले में पहले गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं, पुलिस ने वारदात में शामिल एक अन्य युवक को रविवार रात हिरासत में लेकर अदालत में पेश किया जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। अभी तक दो और युवकों की तलाश जारी है
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पहले गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों से पुलिस रिमांड के दौरान गहन पूछताछ की गई। इस दौरान पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद करने के साथ कई अहम और पुख्ता साक्ष्य जुटाए हैं। अब जांच टीम इन साक्ष्यों के आधार पर हमले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। गौरतलब है कि 28 सितंबर की रात करीब 9:30 से 10 बजे के बीच अकरोट निवासी भागवत कुमार दुकान बंद करने के बाद अपने भांजे के साथ स्कूटी पर घर लौट रहा था। बेहड़ जसवां पंचायत के रिग चौक के समीप कार सवार चार-पांच लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया था। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने तलवारों, लाठियों से उन पर हमला कर दिया। शोर-शराबा होने पर आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन

डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि तीन आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद किए और कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं। वारदात में शामिल एक अन्य युवक को भी हिरासत में लेकर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। उससे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed