फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Vehicles remained stuck in the swamp on the Narla to Mandi highway throughout the day, causing inconvenience to passengers.

Una News: नारला से मंडी हाईवे पर दलदल में दिनभर फंसते रहे वाहन, यात्री परेशान

Fri, 20 Mar 2026 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Vehicles remained stuck in the swamp on the Narla to Mandi highway throughout the day, causing inconvenience to passengers.
माणा के पास लगा लंबे जाम में कीचड़ के बीच फंसे वाहनों की कतारें। संवाद
कुन्नू रैंप में बड़े वाहन पूरी रात फंसे रहे
विज्ञापन

उपायुक्त मंडी से हाईवे की सुध लेने की गुहार

संवाद न्यूज एजेंसी

पधर (मंडी)। नारला से मंडी तक जारी फोरलेन पर वीरवार को दिनभर वाहनों के पहिये जाम रहे। ब्लैक नाला पाली द्रंग, नौ मील पाखरी, माणा और कुन्नू पुल के पास बनाए गए डायवर्सन प्वाइंट्स की दलदल में वाहन फंसते रहे। कुन्नू पुल बस ठहराव के पास सड़क की गीली मिट्टी यात्रियों के लिए परेशानी बनी रही। निर्माण कंपनी द्वारा सड़क पर गटका बिछाने की मांग अनदेखी की जा रही है। माणा रैंप में भारी वाहन फंसने से हाईवे पर लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने कंपनी को सूचित कर मशीन मंगवाई और वाहनों को मुक्त कराया। कुन्नू रैंप में बड़े वाहन पूरी रात फंसे रहे। समाजसेवी लोकेश ठाकुर और हेम सिंह ठाकुर ने उपायुक्त मंडी से हाईवे की सुध लेने और कंपनी अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की। एसएचओ अनिल कटोच ने बताया कि पुलिस ने हाईवे बहाल करने के लिए कंपनी को निर्देश दिए और फंसे वाहनों को मशीन से निकाल कर यातायात बहाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed