फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Urban poor will get the gift of permanent house in Nagar Panchayat Bangana

Una News: नगर पंचायत बंगाणा में शहरी गरीबों को मिलेगा पक्के घर का तोहफा

Tue, 13 May 2025 06:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 06:32 PM IST
विज्ञापन
Urban poor will get the gift of permanent house in Nagar Panchayat Bangana
पात्र लाभार्थियों को मकान बनाने के लिए मिलेगी 2.50 लाख की आर्थिक मदद
विज्ञापन

इच्छुक लाभार्थी 25 मई तक पीएमएवाई के यूनिफाइड वेब पोर्टल पर करें आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के नवगठित नगर पंचायत क्षेत्र में अब शहरी गरीबों का पक्का मकान बनाने का सपना साकार होगा। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को पक्के मकान बनाने के लिए 2.50 लाख तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। मंगलवार को कार्यकारी एसडीएम अमित कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह जानकारी दी गई। योजना के पहले चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक लाभार्थी 25 मई तक पीएमएवाई के यूनिफाइड वेब पोर्टल या लोकमित्र केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं, जबकि अंतिम तिथि 26 मई निर्धारित की गई है। एसडीएम अमित कुमार ने बताया कि यह सहायता तीन किस्तों में प्रदान की जाएगी। पहली किस्त नींव तैयार होने पर, दूसरी छत तक निर्माण पूर्ण होने पर और तीसरी किस्त मकान पूर्ण होने पर दी जाएगी। परिवार में पति, पत्नी और बच्चे हों, वार्षिक आय तीन लाख रुपये से कम हो, नगर पंचायत क्षेत्र में भूमि का स्वामित्व हो, भारत में पहले से कोई पक्का मकान न हो। एसडीएम ने कहा कि यह योजना जरूरतमंद परिवारों को आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर प्रदान करेगी। प्रशासन हर पात्र लाभार्थी तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पित है। बैठक में सामाजिक विकास विशेषज्ञ मनोज शर्मा, पंचायत प्रधान विजय शर्मा, उपप्रधान अजय शर्मा, पंचायत सचिव विक्रांत शर्मा, वार्ड सदस्य मोहिंद्र पाल, वरिंदर कुमार, निर्मल सिंह, सुषमा देवी, बीना देवी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed