फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   uniqe Disability Identity Card will be issued on 3038

3038 दिव्यांग जनों का जारी किए यूडीआईडी: डीसी

Sat, 29 Aug 2020 07:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
uniqe Disability Identity Card will be issued on 3038
ऊना। राष्ट्रीय न्यास के तहत शनिवार को जिला स्थानीय स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त संदीप कुमार ने की। उपायुक्त ने बताया कि दिव्यांग जनों के यूनिक दिव्यांगता पहचान पत्र बनाने के लिए चलाए गए अभियान के तहत 3981 आवेदन पंजीकृत हुए हैं। इनमें से 3038 यूडीआईडी कार्ड जारी किए जा चुके हैं। जबकि 804 मामले आवेदन में त्रुटियों के चलते पॉर्टल पर स्वीकार नहीं किए गए।
विज्ञापन

डीसी संदीप कुमार ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग के तहत राष्ट्रीय न्यास के तहत मानसिक रूप से दिव्यांग जनों, ऑटिज्म, सेरीबरलपासली, मेंटल रिटारडेशन तथा मल्टीपल डिसेबिलिटी से ग्रस्त व्यक्तियों विधिक संरक्षण सुविधा प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि इसके तहत ऐसी व्यक्तियों की 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद संरक्षक नियुक्त किए जाने के लिए माता-पिता, रिश्तेदारों या पंजीकृत संगठनों को कानूनी संरक्षक बनाने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत अब तक 90 मामलों में विधिक संरक्षता प्रमाण पत्र जारी किए जा चुके हैं। इस मौके पर सीएमओ डॉ. रमन कुमार शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी सुरेश शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीसी सतनाम सिंह, एनसीएससी से डॉ. बीके पांडे, अधिवक्ता सुरेश कुमार सहित समस्त तहसील कल्याण अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed