फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Una's daughter Jassi shines in blood service

Una News: ब्लड सेवा में ऊना की बेटी जस्सी ने चमकाया नाम

Mon, 22 Jul 2024 03:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 22 Jul 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Una's daughter Jassi shines in blood service
ऊना। जिला की बेटी जस्सी मान को ब्लड सेवा में अपनी अहम भूमिका निभाने के लिए रुड़की हरिद्वार में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में ऑल इंडिया ब्लड डोनर ट्रस्ट के द्वितीय स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में भारत के विभिन्न राज्यों के साथ पड़ोसी देश नेपाल से भी कई रक्तवीरों व रक्त वीरांगनाओं ने हिस्सा लिया। जस्सी मान ने इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम का हिस्सा बनने के साथ एंकर की भूमिका निभाई। जस्सी मान ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से आपातकालीन ब्लड सेवा के लिए कार्य करती आ रही है। चंडीगढ़ में पीजीआई अस्पताल और अन्य सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को ब्लड उपलब्ध करवाने के लिए पिछले तीन वर्षों से कार्य कर रही हैं। इसके साथ विशेष बच्चों को होम ट्यूशन देने का भी कार्य करती हैं। उन्होंने बताया कि वे उपमंडल हरोली की ग्राम पंचायत बेलना की निवासी हैं और उनके पिता का नाम महेंद्र सिंह मान व माता चरणजीत कौर हैं। इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में उन्हें रेलवे बोर्ड रुड़की की सदस्य पूजा नंदा द्वारा सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में मौजूद हानिकारक आयरन बाहर निकलते हैं। दिल से जुड़ी बीमारियों की संभावना को कम करता है। मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। लिवर को स्वस्थ रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed