फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Una won the cricket tournament, defeating Kangar by 20 runs.

Una News: ऊना ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता, कांगड़ को 20 रनों से हराया

Sun, 03 May 2026 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 03 May 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Una won the cricket tournament, defeating Kangar by 20 runs.
कांगड़ क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी पुरस्कारों के साथ। स्रोत : आयोजक
हरोली (ऊना)। हरोली के कांगड़ खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट मेले में वार्ड-6 ऊना की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में वार्ड-6 ऊना ने कांगड़ क्लब को 20 रनों के अंतर से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। यह खेल मेला डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य पर आयोजित किया गया था, जिसमें पंचायत स्तर की टीमों ने अपने खेल कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


फाइनल मुकाबले में वार्ड-6 ऊना की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार ओवर में 66 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम के बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए तेजी से रन बटोरे और विपक्षी टीम पर दबाव बना दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कांगड़ क्लब की टीम अच्छी शुरुआत के बावजूद 46 रन ही बना सकी और निर्धारित ओवर में लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई। इस तरह वार्ड-6 ऊना ने 20 रनों से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। फाइनल में पहुंचने के लिए वार्ड-6 ऊना ने सेमीफाइनल में घंडावल की टीम को हराया था, जबकि कांगड़ क्लब ने झलेड़ा को मात देकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा, लेकिन वार्ड-6 ऊना ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए बाजी मार ली।
विज्ञापन


इस मौके पर राष्ट्र सर्वोपरि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुनीत मोदगिल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया और खुद भी मैदान में उतरकर दो ओवर की बल्लेबाजी की। विजेता टीम वार्ड-6 ऊना को ट्रॉफी के साथ 11 पंखे देकर सम्मानित किया गया, जबकि उपविजेता कांगड़ क्लब को 11 सीलिंग फैन और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा पुनीत मोदगिल ने आयोजन कमेटी को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए 31000 रुपये की राशि भी प्रदान की। कमेटी के प्रधान लतेश कुमार लाली ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है और उन्हें खेल के प्रति प्रोत्साहन भी मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed