Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   una thar vehicle double murder accused jarnail singh arrested four day police remand

हिमाचल: चचेरे भाई और भाभी को थार से कुचलकर मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

Thu, 12 Nov 2026 10:02 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना। Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 12 Nov 2026 10:02 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बदोली गांव में चचेरे भाई और भाभी को थार गाड़ी से कुचलकर हत्या करने के आरोपी जरनैल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीजीआई चंडीगढ़ से छुट्टी मिलने के बाद बुधवार सुबह उसे हिरासत में लिया गया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
una thar vehicle double murder accused jarnail singh arrested four day police remand
चचेरे भाई-भाभी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सदर थाना ऊना के तहत बदोली गांव में दिवाली की रात हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपी जरनैल सिंह उर्फ जैला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर अपने चचेरे भाई और भाभी को थार गाड़ी से कुचलकर हत्या करने का आरोप है। बुधवार सुबह पीजीआई चंडीगढ़ से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। अदालत में पेश करने पर उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। इस वारदात में ओंकार सिंह (38) और उनकी पत्नी वीना देवी (37) की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, दिवाली की रात 8 नवंबर को करीब 9:30 बजे बदोली गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद हो गया था। देखते ही देखते यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट हुई और थार गाड़ी से कुचलने की घटना सामने आई। घटना में एक दंपती की जान चली गई, जबकि दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीजीआई से छुट्टी मिलते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार
घटना के दौरान आरोपी जरनैल सिंह के सिर और बाजू में भी चोटें आई थीं। उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया था। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया था।
विज्ञापन

बुधवार सुबह पीजीआई से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए गए।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी की एक बाजू में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। उसके सिर में भी चोटें आई हैं। ऐसे में पुलिस मेडिकल जांच करवाने के बाद उसकी स्वास्थ्य स्थिति को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई करेगी। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ की जाएगी और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जाएगी।

शिकायत में थार से कुचलकर दंपती की हत्या का आरोप
मामले में शिकायतकर्ता अजमेर सिंह ने पुलिस को बताया था कि 8 नवंबर की रात पुरानी रंजिश को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद हुआ। इस दौरान जरनैल सिंह ने कथित तौर पर थार गाड़ी से उनके बेटे ओंकार सिंह और बहू वीना देवी को कुचल दिया।

अजमेर सिंह के अनुसार, इस घटना में उन्हें और उनकी पत्नी सुषमा देवी को भी चोटें आई थीं। घटना के बाद घायल ओंकार सिंह और वीना देवी को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

इस वारदात के बाद बदोली गांव में तनाव का माहौल बन गया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी थी।

दूसरे पक्ष ने भी दर्ज करवाई शिकायत, मारपीट और दराट से हमले के आरोप
इस मामले में दूसरे पक्ष की ओर से भी पुलिस को शिकायत दी गई है। जरनैल सिंह के बेटे केशव ठाकुर ने आरोप लगाया कि ओंकार सिंह और उनके परिवार के सदस्य उनके घर पहुंचे थे और वहां मारपीट की गई। शिकायत के अनुसार, इस दौरान उनके पिता जरनैल सिंह और उसे भी चोटें आईं। दूसरे पक्ष ने दराट से हमला किए जाने के आरोप भी लगाए हैं।

दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज की हैं। पुलिस अब दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों की अलग-अलग जांच कर रही है, ताकि घटना की पूरी परिस्थितियों और इसमें शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सके।

आरोपी के बयान के बाद अन्य लोगों से भी होगी पूछताछ
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय राणा ने बताया कि हत्या के आरोपी जरनैल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। अदालत से आरोपी का चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है।

उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई हैं। आरोपी के बयान दर्ज करने के बाद दोनों पक्षों के अन्य आरोपियों से भी पूछताछ की जाएगी। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

खूनी संघर्ष में दंपती की हुई थी मौत
बदोली गांव में दोनों परिवारों के बीच हुई मारपीट और खूनी संघर्ष में ओंकार सिंह (38) और उनकी पत्नी वीना देवी (37) की मौत हो गई थी। दोनों इसी गांव के निवासी थे। जरनैल सिंह पर आरोप है कि उसने थार गाड़ी से अपने चचेरे भाई और भाभी को कुचल दिया था।

इस घटना में आरोपी जरनैल सिंह भी घायल हुआ था, जिसके चलते उसे पहले क्षेत्रीय अस्पताल ऊना और बाद में पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। अब उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस रिमांड में पूछताछ के जरिए घटना की पूरी कड़ियां जोड़ने का प्रयास करेगी। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों, मारपीट, दराट से हमले और वाहन से कुचलने से जुड़े आरोपों की जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच और पूछताछ के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed