फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Una resounded with the chants of Bole So Nihal

Una News: बोले सो निहाल के जयकारों से गूंजा ऊना

Tue, 24 Mar 2026 07:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 24 Mar 2026 07:17 AM IST
विज्ञापन
Una resounded with the chants of Bole So Nihal
ऊना। नगर के संस्थापक बाबा साहिब सिंह बेदी के जन्म दिवस 28 मार्च को लेकर इन दिनों बाबा सरबजोत सिंह के मार्गदर्शन में प्रभात फेरियां निकाली जा रही हैं। इसी कड़ी में सोमवार को प्रभात फेरी गुरुद्वारा बाबा तेग सिंह के स्थान से प्रारंभ हो कर बाबा साहिब सिंह के तप स्थान गुरुद्वारा तपोवन साहिब पहुंची। गुरुद्वारा साहिब पहुंचने पर श्रद्धालु सेवादारों द्वारा पुष्प वर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया गया। इस दौरान पूरा शहर बोले सो निहाल के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

इस अवसर पर बाबा सुरिंद्र सिंह, बाबा त्रिलोक सिंह, भाई हरदीप सिंह व अन्य जत्थे ने संगत को शबद कीर्तन ने निहाल किया व बाबा साहिब सिंह के जीवन इतिहास से संगत को अवगत करवाया। इस अवसर पर बाबा प्रीतपाल सिंह, भाई हरदीप सिंह, जोगमान सिंह, हरपाल सिंह कोटला, कुलविंदर सिंह, सुखवंत सिंह, इंद्रजीत सिंह, जोगा सिंह, ओम प्रकाश सिंह, गुरदीप सिंह, तलविंद्र सिंह सागर, दीप सिंह, मनजीत सिंह, करनैल सिंह, दलबीर सिंह, हरविंदर सिंह, रणजीत सिंह, जैल सिंह, परमिंद्र सिंह, हरपाल सिंह, इंद्रजीत सिंह, प्रभजोत सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed