फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   una news, women, protest, againt, liquor, shop

Una News: मलांगड़ में शराब का ठेका खोलने के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन

Sun, 02 Apr 2023 12:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
una news, women, protest, againt, liquor, shop
बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र के मलांगड़ में शराब का ठेका खोलने का क्षेत्र की महिलाओं ने विरोध किया है। शनिवार को महिलाओं ने शराब ठेके को बंद करने को लेकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान महिलाओं ने एसडीएम बंगाणा को शराब ठेके को बंद करने के लिए ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन


महिला मंडल नरूहूं की प्रधान राज कुमारी ने बताया कि शराब ठेका बीते छह सालों से अमरेहड़ा में चलाया जा रहा है। इस शराब ठेका को मलांगड़ शिफ्ट किया जा रहा है। जहां शराब का ठेका शिफ्ट किया जा रहा है, वहां पंचायत घर और प्राथमिक स्कूल भी नजदीक है। इसको देखते हुए प्रशासन को शराब का ठेका बंद करना चाहिए। बता दें कि मलांगड़ पंचायत में बीते पांच वर्षों से शराब का ठेका खुला हुआ है, लेकिन इस बार किसी दूसरे ठेकेदार ने मलांगड़ में शराब का ठेका लिया है। पहले ठेका मलांगड़ के निजी स्कूल के साथ था। इसके साथ ही रिहायशी इलाका भी था।
विज्ञापन


इस वजह से लोग इसका विरोध करते रहे थे। उस समय भी मामला पूर्व सीएम जयराम के पास भी पहुंचा था। अब दोबारा शराब का ठेके खोलने का क्षेत्र के लोग विरोध कर रहे हैं। इस संबंध में एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान ने बताया कि शराब ठेका खोलने की अनुमति सरकार और कराधान विभाग से मिलती है। उक्त जगह शराब ठेका खोलने के विरोध में महिलाओं ने ज्ञापन दिया है। इस संबंध में आबकारी एवं कराधान विभाग को अवगत करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed