फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   una news himachal news More than 100 private schools did not apply for Inspire Award

इंस्पायर अवार्ड के लिए 100 से अधिक स्कूलों ने नहीं किया आवेदन

Thu, 06 Oct 2022 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
una news himachal news More than 100 private schools did not apply for Inspire Award
ऊना। जिले के 100 से अधिक निजी स्कूलों ने अभी तक इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत विद्यार्थियों के नाम नहीं भेजे हैं। हालांकि, योजना के तहत आवेदन की अंतिम तिथि को 15 अक्तूबर तक बढ़ा दिया है। विभाग ने जल्द से जल्द सभी स्कूलों को इस योजना के तहत आवेदन करने के निर्देश दिए हैं। तय समयावधि में आवेदन न करने वाले स्कूलों को डिफॉल्टर घोषित किया जा सकता है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले में 50 से अधिक निजी वरिष्ठ माध्यमिक और इतने ही माध्यमिक स्कूलों ने इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के लिए विद्यार्थियों ने नाम नहीं भेजे। इसके अलावा कुछ सरकारी स्कूल भी इस लिस्ट में शामिल हैं। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कहा है कि 15 अक्तूबर तक सभी स्कूल बच्चों के नाम प्रस्तावित करें। इसमें माध्यमिक स्कूलों में तीन और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों से पांच विद्यार्थियों के नाम प्रस्तावित किए जाने हैं। बार-बार आग्रह करने के बावजूद स्कूलों की ओर से इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। विभाग ने कहा कि सभी स्कूल इसको लेकर गंभीरता दिखाएं। बताया जा रहा है कि तय समयसीमा में यह प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले स्कूलों को डिफॉल्टर घोषित किया जा सकता है।
विज्ञापन

बता दें कि इंस्पायर अवार्ड मानक योजना का मकसद विद्यार्थियों में सृजनशीलता एवं रचनात्मक सोच को बढ़ावा देना है। इसमें विद्यार्थियों की ओर से विज्ञान विषय पर मॉडल तैयार किए जाते हैं। विजयी विद्यार्थियों को 10 हजार रुपये पुरस्कार के साथ उनके मॉडल को आईआईटी व एनटीए जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रदर्शित किया जाता है। योजना का लाभ छठी से 10वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थी उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपनिदेशक जिला उच्च शिक्षा विभाग जनक सिंह ने बताया कि जिन स्कूलों ने अभी तक आवेदन नहीं किया, वे तुरंत विद्यार्थियों के नाम ऑनलाइन पोर्टल ई एमआईएएस पर नामांकित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed