फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   una news, health news, opretion theater closed, order, by, investigation team

Una News: मैहतपुर के निजी अस्पताल का ऑपरेशन थियेटर बंद करने के निर्देश

Sat, 01 Apr 2023 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
una news, health news, opretion theater closed, order, by, investigation team
ऊना। मैहतपुर के निजी अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग ऊना ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने निजी अस्पताल को आगामी निर्देशों तक ऑपरेशन थियेटर (ओटी) बंद करने के निर्देश दिए हैं। विभाग की तीन सदस्यीय कमेटी की जांच रिपोर्ट के बाद यह कार्रवाई अमल पर लाई गई है।
विज्ञापन


जांच में ऑपरेशन थियेटर में कई प्रकार कमियां पाई गई हैं। इन कमियों को दूर करने के बाद ही ओटी का इस्तेमाल किया जा सकेगा। बीते दो मार्च को सनोली गांव के युवक की निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद मौत हो गई थी। इसी मामले की जांच को लेकर कमेटी गठित की गई थी। युवक की मौत के बाद परिजनों सहित ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर मैहतपुर सहित विभिन्न स्थानों पर रोष प्रदर्शन किए थे। इसके बाद मामले में मैहतपुर के निजी अस्पताल संचालक और एक अन्य डॉक्टर के विरुद्ध पुलिस ने केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


इसको देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजू बहल ने एक कमेटी गठित करके मामले की जांच के निर्देश दिए। जांच कमेटी का गठन जिला चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सुखदीप सिंह सिद्दू के नेतृत्व में किया गया। इसमें ईएनटी और निश्चेतन विशेषज्ञ विभाग के चिकित्सकों ने अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर और अन्य पहलुओं को लेकर जांच की। जांच के आधार पर कमेटी ने निजी अस्पताल में कई अनियमितताएं पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच कमेटी ने उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके बाद निजी अस्पताल के संचालकों को तत्काल प्रभाव से ऑपरेशन थियेटर बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि निजी अस्पताल में ओपीडी के साथ अन्य उपचार का कार्य नियमित चलता रहेगा लेकिन ऑपरेशन पर रोक रहेगी। निजी अस्पताल प्रबंधन को जांच कमेटी की ओर से निकली गई कमियों को सुधारकर जिला स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट करेगा।


जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद मैहतपुर के निजी अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। कमियां दूर करने के बाद ही ऑपरेशन थियेटर का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
-डाॅ. मंजू बहल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed