फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   una news, crime news, car, theft, from, police, custody.

Una News: पुलिस कस्टडी में ली गई कार चोरी, केस दर्ज

Mon, 22 May 2023 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
una news, crime news, car, theft, from, police, custody.
अंब(ऊना)। अंब में पुलिस कस्टडी में ली गई कार के चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार को एक मामले में मौके पर व्हील लॉक किया था। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पंचवटी कॉलोनी अंब के रविंद्र कुमार पुत्र भंडारी राम ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई की थी कि वह अपने बेटे के पास अहमदाबाद गया है। इस बीच किसी ने पंचवटी स्थित उसके घर की बाउंड्री के गेट का ताला तोड़कर वहां अपनी कार खड़ी कर दी है। उसे इस बारे में फोन पर किसी ने सूचना दी थी। शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने वहां एक कार को खड़े पाया।
विज्ञापन


इसे पुलिस ने धारा 448 के तहत कब्जे में लिया था और मकान की बाउंड्री के भीतर ही खड़ा कर दिया था। अब यह कार मौके से गायब है। पुलिस ने मकान मालिक को सूचित कर उसके एक परिचित को साथ लेकर मकान के तालों को चेक किया गया तो मकान के मुख्य दरवाजे पर लगाई सील का अंदर से ताला लगा होना पाया गया। वहीं अन्य कमरों के अंदर से कुंडी लगी होना पाई गई। एक तरफ का कमरा जिसका दरवाजा बंद था, लेकिन यहां न तो कोई ताला लगा था और न ही अंदर से कुंडी लगी थी। पुलिस ने मकान मालिक को बताया और घर के अंदर से अन्य कमरों की कुंडियों को चेक किया गया। जोकि अंदर से लगी थी। पुलिस ने मकान मालिक को घर में आकर अपने सामान की जांच कर पुलिस को सूचित करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को शक है कि उपरोक्त कार और उसके अगले ड्राइवर साइड के टायर को लगाया गया सरकारी व्हील लॉक कलंप को गेट का ताला तोड़कर रविवार मध्य रात्रि ले जाया गया है। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 457, 380 के तहत केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed