फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   una news, amb, hospital, trauma center.

Una News: नागरिक अस्पताल अंब में बनेगा ट्रॉमा सेंटर, गंभीर मरीजों को मिलेगा बेहतर उपचार

Mon, 05 Jun 2023 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
una news, amb, hospital, trauma center.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। जिले के सबसे बड़े उपमंडल में से एक अंब उपमंडल के नागरिक अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर बनाने के लिए विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। अंब में ट्रॉमा सेंटर बनने से हादसों का शिकार होने वाले गंभीर मरीजों को उपचार के लिए रेफर नहीं करना पड़ेगा। इससे कई घायलों की अनमोल जिंदगी बचाने में सहायता मिलेगी। इसके अलावा लोगों को बड़े अस्पतालों और निजी अस्पतालों में जाने से भी निजात मिलेगी। जानकारी के अनुसार अंब उपमंडल के तहत आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। घायल मरीज की जान बचाने के लिए उन्हें नागरिक अस्पताल अंब लाया जाता है। अंब में ट्रॉमा सेंटर न होने से मरीज को ऊना के लिए रेफर कर दिया जाता है। ऊना में भी ट्रामा सेंटर की सुविधा नहीं होने से घायल को आखिर में पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया जाता है। ऐसे में मरीज कई बार समस उचित उपचार न मिल पाने के कारण मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देता है। वहीं अंब क्षेत्र में होने वाले हादसों में घायल व्यक्ति को तीमारदार पंजाब के निजी अस्पतालों में ले जाना बेहतर समझते हैं क्योंकि सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं की कमी और औपरचारिकताओं में ही अधिक समय लग जाता है। भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान अंब अस्पताल को 100 बिस्तर का करने की घोषणा के साथ अंब में ट्रॉमा सेंटर खोलने की मांग को भी उठाया गया। इस मामले में अब स्वास्थ्य विभाग ने अपने स्तर पर प्रस्ताव तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अंब अस्पताल पर क्षेत्र की करीब 45 पंचायतों के स्वास्थ्य का जिम्मा है। इसके अलावा चंडीगढ़ -धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बसा होने के कारण क्षेत्र में सड़क हादसे भी होते रहते हैं। ऐसे मे यहां ट्रॉमा सेंटर खुलने से उपमंडल के हजारों लोगों लोगों को इसका लाभ मिलेगा।




कोट्स



उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा मामला : सीएमओ



नागरिक अस्पताल अंब में ट्रामा सेंटर का निर्माण करने के लिए विभाग के उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार करके सरकार को भेजा जाएगा।
विज्ञापन




डॉ. एसके वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed