फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Una Press Club made ​​cricket champions

प्रेस क्लब ऊना बना क्रिकेट चैंपियन

Mon, 04 Apr 2016 12:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Mon, 04 Apr 2016 12:00 PM IST
विज्ञापन
Una Press Club made cricket champions
खेल मैदान में संबोधित करते डीसी यूनुस। - फोटो : अमर उजाला

‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत रविवार को इंदिरा मैदान ऊना में खेले गए एक गुडविल मैच में प्रेस क्लब ऊना विजेता बना। रोमांचकारी मुकाबले में प्रेस एकादश की टीम ने डीसी एकादश को 3 रनों से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ प्रेस क्लब ने लगातार दूसरी बार खिताब को अपने नाम किया है। प्रेस क्लब ऊना टीम के कप्तान सुरेंद्र शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

विज्ञापन


टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 143 रन बनाए। टीम की ओर से सुरेश बस्सन तथा मुकेश सोहल ने सर्वाधिक 36-36 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा चंद्रमोहन चौहान ने 15, जितेंद्र कंवर तथा विवेक शर्मा ने 9-9 और विजय शर्मा ने 6 रन बनाए। वहीं, डीसी एकादश की ओर से गेंदबाजी करते हुए राजेश ने 3, सुनील वर्मा ने 2 और अशोक तथा अनिल ठाकुर ने एक-एक विकेट झटका। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसी एकादश की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 140 ही रन बना पाई। टीम की ओर से अशोक ने सर्वाधिक 47 रन बनाए। जबकि, अनिल ठाकुर ने 21, सुनील वर्मा ने 12 तथा कप्तान डीसी यूनुस ने 6 रनों का योगदान दिया। प्रेस क्लब टीम के गेंदबाजों में विवेक शर्मा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार ओवरों में चार विकेट चटकाए।
विज्ञापन


सुरेश बस्सन और सोहन चौधरी ने एक-एक विकेट झटका। पूरे मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर प्रेस क्लब ऊना टीम के खिलाड़ी विवेक शर्मा को मैन ऑफ दी मैच के खिताब से नवाजा गया। इसके अलावा बेहतरीन बल्लेबाज का खिताब डीसी एकादश के खिलाड़ी अशोक को मिला। वहीं, बेहतरीन गेंदबाजी का खिताब प्रेस क्लब ऊना के खिलाड़ी विवेक शर्मा को मिला। डीसी ऊना यूनुस ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने विजेता टीम को बधाई देते हुए इस प्रकार के आयोजन की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed