फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ultrasound started in regional hospital after eight months, big relief for women

Una News: आठ माह बाद क्षेत्रीय अस्पताल में अल्ट्रसाउंड शुरू, महिलाओं के लिए बड़ी राहत

Thu, 15 May 2025 03:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 03:15 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound started in regional hospital after eight months, big relief for women
रेडियोलॉजिस्ट के ज्वाइन करने से मरीजों को मिली बड़ी राहत
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड के लिए निजी लैब का नहीं करना पड़ेगा रुख
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में आठ माह के बाद बुधवार से लोगों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा का लाभ मिलना शुरू हो गया है। इससे खासकर महिलाओं को बढ़ी राहत मिली है। इस सुविधा को शुरू करने के लिए लोगों की ओर से लंबे समय से मांग उठाई जा रही थी। अब स्वास्थ्य विभाग ने इसे पूरा कर दिया है। अब मरीजों को निजी लैब में जाकर महंगे दाम पर अल्ट्रसाउंड करवाने से छुटकारा मिलेगा। जिले के सबसे बड़े अस्पताल में मरीजों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं दी जी रही हैं। बीते दिनों स्वास्थ्य विभाग की तरफ से क्षेत्रीय अस्पताल के लिए रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के निर्देश दिए गए थे। इस पर बुधवार से विशेषज्ञ ने अल्ट्रसाउंड करने भी शुरू कर दिए हैं। इस दौरान सबसे बड़ी राहत गर्भवती महिलाओं को मिली है। सबसे अधिक अल्ट्रसाउंड गर्भवतियों के होते हैं। इन महिलाओं को सरकार की तरफ से निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलती है लेकिन बीते आठ माह से महिलाओं को निजी लैब में जाकर मजबूरन एक अल्ट्रासाउंड के लिए 1000 से 2000 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे थे। अब इन महिलाओं को अस्पताल में ही यह सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। क्षेत्रीय अस्पताल में रोजाना औसतन 500 से 700 मरीजों की ओपीडी रहती है। गर्भवतियों के अलावा अन्य मरीजों को भी अल्ट्रसाउंड की सुविधा मिलना शुरू हो गई है। यह जिलावासियों के लिए बड़ी राहत है। जिले में केवल क्षेत्रीय अस्पताल में सभी मरीजों के अल्ट्रसाउंड की सुविधा है जबकि जिले के अन्य अस्पतालों में केवल गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रसाउंड की सुविधा है। ऐसे में अल्ट्रसाउंड के लिए अन्य मरीजों को क्षेत्रीय अस्पताल का ही रुख करना पड़ता है।


कोट़्स
क्षेत्रीय अस्पताल में बुधवार से अल्ट्रसाउंड सुविधा शुरू हो गई है। इससे मरीजों को काफी राहत मिली है। बीते आठ माह से रेडियोलॉजिस्ट का पद खाली होने से अल्ट्रसाउंड नहीं हो पा रहे थे। अब यह सुविधा सुचारु रूप से शुरू हो गई है।
विज्ञापन

डाॅ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed