फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ultrasound facility started in Civil Hospital Amb, people will get the facility

Una News: नागरिक अस्पताल अंब में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू, लोगों को मिलेगी सुविधा

Fri, 14 Nov 2025 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 14 Nov 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound facility started in Civil Hospital Amb, people will get the facility
अंब (ऊना)। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने नागरिक अस्पताल अंब में अल्ट्रासाउंड सेवा का वीरवार को शुभारंभ किया।
विज्ञापन

करीब 20 लाख रुपये की लागत से नागरिक अस्पताल अंब में अल्ट्रासाउंड मशीन लगाई गई है। जिसके उद्घाटन अवसर पर विधायक ने कहा कि यह लंबे समय से क्षेत्र के लोगों की मांग थी, जिसे सरकार ने पूरा किया है।
प्रारंभिक तौर पर यह सेवा गर्भवती महिलाओं के लिए सप्ताह में एक दिन शुक्रवार को प्रदान की जाएगी। रेडियोलॉजिस्ट की कमी के कारण यह सेवा प्रारंभ किए जाने में देरी हुई।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि अंब में 35 करोड़ रुपये से मिनी सचिवालय का निर्माण करवाया जाएगा। जिसमें लोगों को सभी अधिकारी एक ही छत के नीचे मिलेंगे।
माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव पर भाजपा के विरोध पर उन्होंने कहा कि भगवान के नाम पर जनता से वोट लेने वाली भाजपा महोत्सव का विरोध कर रही है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके वर्मा ने कहा कि अल्ट्रसाउंड सेवा की अस्पताल में आवश्यकता थी। जिसे विधायक के प्रयासों से सफलता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर बीएमओ अंब डॉ. राहुल कतना, डॉ. रूपिंदर, खंड स्वास्थ्य शिक्षक राजेश शर्मा, युवा कांग्रेस नेता राघव ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. रविंद्र शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed