फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Udaipur bus service resumes, Keylong-Manali route remains suspended

Una News: उदयपुर के लिए बस सेवा शुरू, केलांग-मनाली रूट अब भी ठप

Tue, 24 Mar 2026 04:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 04:04 AM IST
विज्ञापन
Udaipur bus service resumes, Keylong-Manali route remains suspended
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। केलांग-उदयपुर के बीच एक सप्ताह के बाद परिवहन निगम की बस सेवा शुरू हो गई है जबकि केलांग-मनाली के बीच अटल टनल के रास्ते बस सेवा अभी बंद है। हालांकि इस रूट पर सोमवार को बस का ट्रायल किया जाना था लेकिन खराब मौसम और सड़क पर बर्फ की अधिकता से ट्रायल नहीं हो पाया है। इस कारण लोगों और मजदूरों को टैक्सी में सफर कर अधिक किराया देना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि मनाली-केलांग के बीच सड़क बस सेवा के लिए ठीक है। ऐसे में बस सेवा शुरू करनी चाहिए। इस रूट पर बस ट्रायल न होने को लेकर लोगों में निगम के प्रति नाराजगी भी है। पट्टन निवासी सुशील कुमार, विवेक ठाकुर और राजेंद्र ने कहा कि निगम घाटी के लोगों को बेहतर बस सेवा देने में नाकाम रहा है। इस कारण लोग टैक्सियों में महंगे सफर करने को मजबूर है।
विज्ञापन

राजेंद्र ने कहा कि लाहौल घाटी में अभी निजी बसों की आवाजाही नहीं है। ऐसे में निगम प्रबंधन सुस्त रवैया अपनाए हुए हैं और इसका नुकसान सरकार को झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लाहौल स्पीति विधानसभा क्षेत्र की विधायक अनुराधा राणा ने निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सड़कों की हालत ठीक होने के बावजूद भी बस संचालन में ढील बर्दाश्त नहीं होगी। लोगों को समय पर बस सेवा प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed