{"_id":"68122e25358331bdd20cc162","slug":"two-youths-from-bangana-caught-with-789-grams-of-charas-una-news-c-93-1-una1002-152712-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: 789 ग्राम चरस के साथ बंगाणा के दो युवक काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: 789 ग्राम चरस के साथ बंगाणा के दो युवक काबू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पुलिस थाना सदर के तहत लोअर बसोली गांव में विशेष जांच इकाई (एसआईयू) टीम ने दो युवकों को 789 ग्राम चरस के साथ पकड़ा। पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर आगामी जांच शुरू कर दी। आरोपियों की पहचान पवन (38) और बलबीर सिंह (36) निवासी गांव व डाकघर मकरैड़ तहसील बंगाणा जिला ऊना के तौर पर हुई।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह एसआईयू ऊना की टीम पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त और यातायात जांच पर थी। इस दौरान लोअर बसोली गांव में संधू होटल के पास नाकाबंदी की गई। जहां एक इनोवा कार आई। कार में दो लोग सवार थे। कार की चेकिंग के दौरान हैंड ब्रेक के पास एक लकड़ी के बॉक्स को खोला गया तो उसमें चरस मिली। इसका वजन 789 ग्राम पाया गया। पुलिस ने कार सवार दोनों लोगों को काबू कर लिया। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।