फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Two years imprisonment to two accused in check bounce case

Una News: चेक बाउंस मामले में दो आरोपियों को दो साल की कैद

Fri, 08 Mar 2024 12:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 08 Mar 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Two years imprisonment to two accused in check bounce case
अंब की अदालत ने 1 लाख 66 हजार रुपए हर्जाने की सजा सुनाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंब(ऊना)। अंब की अदालत ने चेक बाउंस मामले में दो लोगों को दो साल की कैद और 1 लाख 66 हजार रुपए हर्जाने की सजा सुनाई है। ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास कोर्ट नंबर 2 अंब जज विशाल तिवारी की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद वीरवार को आरोपियों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।
मामले की पैरवी करने वाले संदीप एस चंदेल ने बताया कि 87 वर्षीय शिकायतकर्ता सुशीला देवी पत्नी नायब सूबेदार कश्मीर सिंह निवासी गांव कुठेडा खैरला, तहसील अंब को आरोपियों ने साल 2015 में अपनी कंपनी में दो हजार रुपये प्रतिमाह तीन साल के लिए जमा करवाने को कहा था तथा उसकी मैच्योरिटी वैल्यू 84,600 रुपये ब्याज सहित देने का वादा किया था। शिकायतकर्ता ने दोनों की कंपनी में उनके विश्वास पर हर महीने दो हजार रुपये प्रतिमाह जमा करवाए तथा मैच्योरिटी होने पर शिकायतकर्ता से दोनों दोषीगणों ने कागजात लेकर शिकायतकर्ता को 83,140 रुपये का 15 जुलाई 2018 को चेक दिया था, जिसे जब बैंक में क्लीरेंस के लिए लगाया तो खाते में पर्याप्त रुपये न होने के कारण चेक बाउंस हो गया।
विज्ञापन

इस बारे शिकायतकर्ता ने अपने वकील के माध्यम से दोषीगणों को एक लीगल नोटिस जारी किया तथा साल 2018 में अदालत में केस दायर किया। अंब की अदालत ने दोनों पक्षों की गवाहियों और दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपने अहम फैसले में 138 नैगोशिएबल इन्सट्रूमेंट एक्ट के तहत कंपनी के डायरेक्टर मुनीष कुमार और राजीव कुमार को दोषी करार देते हुए दो साल की सजा और 1,66,28 रुपये का हर्जाना बतौर सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed