{"_id":"582de9104f1c1b7c229004c6","slug":"two-woonded-including-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में महिला समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में महिला समेत दो घायल
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Thu, 17 Nov 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना थाना के तहत रक्कड़ कॉलोनी और बहडाला में पेश आए दो अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों और 108 रोगी वाहन की मदद से ऊना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से एक को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामलों के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पहला हादसा रक्कड़ कॉलोनी में पेश आया, जहां अतरकली (56) प्रवासी महिला निवासी रक्कड़ वीरवार दोपहर बाद सड़क क्रॉस कर रही थी कि तभी अचानक एक बाइक की चपेट में आ गई। हादसे में महिला को गंभीर चोटें पहुंचीं।
विज्ञापन
पीड़िता का उपचार ऊना अस्पताल में चल रहा है। वहीं, दूसरा सड़क हादसा देहलां के समीप पेश आया, जहां पर बहडाला निवासी मुकेश कुमार (48) बुधवार रात बाइक पर जा रहे थे कि अचानक नीलगाय की चपेट में आ गए, जिससे मुकेश को गंभीर चोटें पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को ऊना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से मुकेश को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामलों के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन