फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Two thousand liters of spirit recovered from the transport company

ट्रांसपोर्ट कंपनी से दो हजार लीटर स्पिरिट बरामद

Thu, 27 Jan 2022 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Two thousand liters of spirit recovered from the transport company
अंब (ऊना)। पुलिस ने अंब में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी से दो हजार लीटर स्पिरिट कब्जे में ली है। मंगलवार को डीएसपी मुख्यालय कुलविंदर सिंह की अगुवाई में अंब पुलिस की औचक कार्रवाई कर स्पिरट की यह खेप बरामद की। मौके से पुलिस टीम ने दो-दो सौ लीटर के छह ड्रम और सौ-सौ लीटर के आठ ड्रम स्पिरिट के बरामद किए हैं। पुलिस ने शक के आधार पर यह कार्रवाई की है। मामले में यह भी जांच की जा रही है कि इस स्पिरिट का मंडी शराब कांड से तो कोई संबंध तो नहीं है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि स्पिरिट की यह खेप गोवा से रंगस (हमीरपुर) के लिए आई थी। जहां से संभवत: इसे आगे कहीं और भेजा जाना था। यह खेप ट्रांसपोर्ट कंपनी से पहुंचाई जानी थी और उसके आगे इसकी डिलीवरी कहीं और की जानी थी। प्रदेश में मंडी जिले के सुंदरनगर में जहरीली शराब कांड से इस स्पिरिट का कोई लिंक है या नहीं, यह पुलिस जांच के बाद ही सामने आ पाएगा। डीएसपी मुख्यालय कुलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शक के आधार अंब की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी से दो हजार लीटर स्पिरिट को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

पुलिस मामले में जांच कर रही है कि स्पिरिट की सप्लाई कहां के लिए थी। जांच के बाद ही पुलिस किसी नतीजे पर पहुंच पाएगी। बता दें कि मंडी जिला में जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस अवैध शराब को लेकर जिले में जगह-जगह छापामारी कर रही है। संभावित ठिकानों पर शक के आधार पर भी औचक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed