फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Two schools of Santoshgarh will not be merged, former MLA Raijada gave assurance

Una News: संतोषगढ़ के दो स्कूल नहीं होंगे मर्ज, पूर्व विधायक रायजादा ने दिया आश्वासन

Tue, 20 May 2025 06:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 20 May 2025 06:01 AM IST
विज्ञापन
Two schools of Santoshgarh will not be merged, former MLA Raijada gave assurance
संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद संतोषगढ़ में स्थित पीएमश्री वीरेंद्र गौतम मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) को आपस में मर्ज करने का फैसला चर्चाओं में है। सदर के पूर्व विधायक एवं कांग्रेसी नेता सतपाल रायजादा ने संतोषगढ़ नगर परिषद के लोगों से कहा कि सरकार इस फैसले पर विचार कर रही है। प्रदेश सरकार ने बीते दिनों प्रदेश भर में ऐसे स्कूलों को मर्ज करने का निर्णय लिया था, जिनमें विद्यार्थियों की संख्या कम है। इस सूची में ऊना जिला मुख्यालय स्थित बाल एवं कन्या विद्यालय व संतोषगढ़ के उक्त दोनों स्कूल भी शामिल थे। जैसे ही यह सूचना सामने आई, क्षेत्र वासियों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने इस निर्णय का विरोध करते हुए इसे वापस लेने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि सरकार ने फैसला नहीं बदला, तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल ऊना सदर से विधायक सतपाल सिंह रायजादा से मिला और इस मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए स्कूलों को मर्ज न करने की मांग रखी। विधायक रायजादा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि दोनों स्कूलों को मर्ज नहीं किया जाएगा और उन्होंने सरकार से इस फैसले को वापस लेने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed